फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Killed the old woman in Farrukhabad and broke the locks of the house, police claimed she was killed a few days

Farrukhabad Murder: वृद्धा की हत्या...मुंह से निकल रहा था पानी, पुलिस बोली- कुछ दिन पहले मारा गया, जांच शुरू

Thu, 23 Mar 2023 11:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Mar 2023 11:34 PM IST
सार

देवरामपुर की गीतापुरम कॉलोनी में एक वृद्धा की हत्या कर दी गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि हत्या कुछ दिन पहले की गई होगी। मकान के ताले भी टूटे मिले हैं।

विज्ञापन
Killed the old woman in Farrukhabad and broke the locks of the house, police claimed she was killed a few days
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के देवरामपुर में एक वृद्धा की हत्या कर दी गई। गुरुवार को पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा, तो पुत्र को सूचना दी। घर पहुंचकर बेटे ने देखा, तो मां फर्श पर पड़ी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

जनपद हरदोई थाना सवायजपुर के गांव मिरगंवा निवासी राजू ने एक मकान देवरामपुर में बन रही गीतापुरम कॉलोनी में बनवाया है। यहां वह मां के साथ रहता है और गन्ने की फसल के दौरान वह गांव चला जाता है। घर में मां रेशमा बाथम (60) और पत्नी कल्लू बाथम अकेली थी।
विज्ञापन

देर शाम को पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा, तो आवाज दी। जबाव न मिलने पर अंदर जाकर देखा, तो रेशमा फर्श पड़ पड़ी थी। उन्होंने मामले की सूचना राजू को दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को देखा। रेशमा के मुंह से पानी निकल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- कुछ दिन पहले हुई हत्या
इससे यह प्रतीत होता है कि हत्या कुछ दिन पूर्व की गई होगी। हत्या की जानकारी होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। रेशमा के तीन पुत्र रमेश, राजेश और राजू हैं। उनकी पांच पुत्रियां हैं। घटना की जानकारी मिलने पर श्यामनगर मोहल्ला निवासी रीता पत्नी राकेश भी मौके पर पहुंची।

मकान के ताले भी टूटे मिले
उनका मकान राजू के मकान के पास है। उनके घर के भी ताले टूटे मिले। सूचना पर पहुंचे एसपी अशोक कुमार मीणा ने मौके पर पड़ताल कर पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed