फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man shot dead

युवक को गोली से उड़ाया

Sat, 30 Apr 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Man shot dead
बंदूक
घाटमपुर। कोतवाली के गड़रियनपुर (बरनांव पतारा) गांव में गुरुवार देर रात सोते समय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ जीतेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष राजदेव प्रजापति ने बताया कि पति-पत्नी और बच्चे उसके आस-पास ही सो रहे थे पर कोई कुछ बता नहीं पा रहा। गोली गले के पास लगी है। जांच की जा रही है। आत्महत्या के बिंदु पर भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

पतारा प्रतिनिधि के अनुसार अशोक कुमार उर्फ सुरजन पाल (38) रनियां की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह सुबह जाता था और रात 10 बजे लौटता था। पत्नी प्रेमलता शिक्षामित्र है। गुरुवार रात अशोक, पत्नी और दोनों बच्चों अजय (16) और अंकुर (11) के साथ छत पर सोया था। देर रात तकरीबन 1.30 बजे अचानक गोली चलने की आवाज पर सबकी नींद खुल गई। अशोक तड़प रहा था। शोर पर पिता चंद्रपाल और पड़ोसी भी आ गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

सूचना पर सीओ और एसओ पहुंचे। फील्ड यूनिट सदस्यों ने बताया कि अशोक की गर्दन में गोली लगने के साथ ही किसी धारदार हथियार से गला रेतने जैसे निशान भी पाए गए हैं। सबसे अहम सवाल यह है कि अशोक की चारपाई के पास ही उसकी पत्नी और दोनों बेटे भी सोए थे लेकिन गोली चलने के बाद किसी को वहां से भागते नहीं देखा गया। दरवाजे के बाहर लेटे पिता ने भी किसी को मकान के आसपास नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed