{"_id":"69d17697e6d14fc8e201e813","slug":"kidney-transplant-cases-linked-to-nursing-homes-in-swarup-nagar-and-lajpat-nagar-kanpur-news-c-12-1-knp1088-1478658-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किडनी ट्रांसप्लांट के तार स्वरूपनगर और लाजपतनगर के नर्सिंगहोम से जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किडनी ट्रांसप्लांट के तार स्वरूपनगर और लाजपतनगर के नर्सिंगहोम से जुड़े
विज्ञापन
कानपुर। शहर में अवैध तरीके से हुए किडनी ट्रांसप्लांट के तार स्वरूपनगर और लाजपतनगर के बड़े नर्सिंगहोम से जुड़ रहे हैं। यहां जेल भेजे गए शिवम अग्रवाल का आना-जाना था। दोनों जगह के कुछ स्टाफ भी आहूजा हॉस्पिटल में अक्सर आते थे। पुलिस ने दोनों नर्सिंगहोम के अधिकारियों और कुछ कर्मचारियों से शनिवार को पूछताछ की है। उन्हें बिना बताए कहीं भी बाहर जाने के लिए मना किया है।
केशवपुरम के आहूजा हॉस्पिटल में रविवार को हुए मुजफ्फनगर की पारुल तोमर को बेगूसराय के आयुष की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। ट्रांसप्लांट करने के लिए एक टीम गाजियाबाद और दूसरी लखनऊ से आई थी। पुलिस ने गाजियाबाद वाली टीम में शामिल कुलदीप सिंह राघव और राजेश तोमार को जेल भेजा जबकि ओटी मैनेजर मुदस्सर अली सिद्दीकी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने उसकी पत्नी से उत्तमनगर स्थित फ्लैट में पूछताछ की है। अली की पत्नी भी ओटी टेक्नीशियन है।
दूसरी टीम में डॉ. सैफ, डॉ. अखिलेश, डॉ. कैफ समेत अन्य की जानकारी जुटाई जा रही है। इसी तरह दिसंबर 2025 में मेडिलाइफ हॉस्पिटल में महिला की हुई किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। उसमें भी कुलदीप सिंह राघव, राजेश तोमर, अली, डॉ. रोहित समेत अन्य लोग आए थे। पुलिस को दोनों ही टीमों में शामिल कुछ लोगों की जानकारी हुई है। डीसीपी पश्चिम जोन एमएस कासिम आबिदी ने बताया कि लखनऊ से आई टीम में एक टेक्नीशियन भी शामिल था।
विज्ञापन
अब तक हुई जानकारी में पता चला है कि उसका लखनऊ में नर्सिंगहोम है। वह कुछ समय पहले स्वरूपनगर के नर्सिंगहोम में कार्य करता था। इसके कुछ दिन बाद तक लाजपतनगर के नर्सिंगहोम से जुड़ा हुआ था। अब उसने लखनऊ में खुद का नर्सिंगहोम खोल लिया है। उससे जेल गए शिवम अग्रवाल का अक्सर मिलना जुलना रहता था।
शिवम भी दोनों नर्सिंगहोम में आता-जाता था। वहां के कुछ स्टाफ को आहूजा हॉस्पिटल और मेडलाइफ हॉस्पिटल में आने की जानकारी हुई है। पुलिस ने दोनों नर्सिंगहोम से चार-पांच लोगों से पूछताछ की है। वहां के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। अब तक उनके संचालकों ने भी सहयोग किया है।