{"_id":"5cff6376bdec22078b2947e4","slug":"kidney-scandal-investigation-can-be-transferred-to-central-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी कांड: केंद्रीय एजेंसी को ट्रांसफर हो सकती है जांच, देश भर में फैले नेटवर्क का हो सकता खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी कांड: केंद्रीय एजेंसी को ट्रांसफर हो सकती है जांच, देश भर में फैले नेटवर्क का हो सकता खुलासा
Tue, 11 Jun 2019 01:53 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
किडनी कांड (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी कांड की जांच केंद्रीय एजेंसी को ट्रांसफर हो सकती है ताकि देश भर में फैले नेटवर्क का खुलासा हो सके। कानपुर पुलिस इस पर विचार कर रही है। पहले पुलिस इस मामले में बचे हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने और फिर आरोप पत्र दाखिल करेगी, उसके बाद ही कोई निर्णय लेगी।
डोनर प्रोवाइडर का सरगना टी राजकुमार राव व गौरव शुक्ला ने पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, आंध्र प्रदेश सहित दक्षिण भारत के कई प्रदेशों में लोगों की किडनी का सौदा करता रहा है। एसएसपी अनंत देव का कहना है कि इससे स्पष्ट है कि रैकेट देश भर में है। अगर केंद्रीय एजेंसी जांच करेगी तो और बड़े स्तर पर कार्रवाई होगी।
उर्सला में डॉक्टर दीपक का इलाज जारी
रविवार शाम को पुलिस ने पीएसआरआई हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला को जेल भेजा था। दूसरे दिन सीने में दर्द, उलझन और घबराहट की शिकायत पर जेल प्रशासन ने उन्हें उर्सला में भर्ती कराया था। तब से उनका इलाज जारी है। आईसीयू प्रभारी डॉ शैलेंद्र तिवारी और डॉ एके सिंह उनका इलाज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. दीपक हार्ट और शुगर के मरीज हैं। हालत ठीक है। कुछ जाचें कराई गई हैं। टीएमटी जैसी हार्ट की अन्य जांचों केलिए उनको मंगलवार को कार्डियोलॉजी भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ अशोक शुक्ला ने भी दीपक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।