फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kidnapping of a girl student who went to coaching, sent video to father, demanded a ransom of one million

Kanpur Crime: कोचिंग गई छात्रा का अपहरण, पिता को भेजा वीडियो...दस लाख की फिरौती मांगी, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Sat, 05 Aug 2023 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Aug 2023 12:31 PM IST
सार

Kanpur Kidnapping Case: डीसीपी दक्षिण, रविंद्र कुमार ने बताया कि छात्रा के अपहरण में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक टीम को उन्नाव के लिए रवाना किया गया है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Kidnapping of a girl student who went to coaching, sent video to father, demanded a ransom of one million
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बर्रा थाना क्षेत्र के विश्वबैंक निवासी परिजनों ने बताया कि 21 वर्षीय बेटी का इस साल आईआईटी रुड़की में चयन हो गया है। परिजनों ने बताया कि बेटी शुक्रवार शाम कोचिंग गई थी। देर शाम तक नहीं लौटी, तो कॉल करने पर मोबाइल नहीं उठा।

विज्ञापन

कुछ देर बाद ही बेटी के मोबाइल से पिता के मोबाइल पर एक वीडियो आया। इसमें उसके मुंह पर रुमाल बंधा था और युवती ने पिता से खुद को बचाने की गुहार लगाई। इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने उसे छुड़ाने के लिए दस लाख की फिरौती मांगी।
विज्ञापन

इस पर घबराए परिजनों ने बर्रा पुलिस को सूचना दी तो सनसनी फैल गई। डीसीपी दक्षिण रविंद्र कुमार, एडीसीपी दक्षिण अंकिता शर्मा, एसीपी गोविंद नगर अभिषेक पांडेय सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डीसीपी ने परिजनों से मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन



इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिले हैं फोटो
पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने इलाके के युवक पर शक जताया है।ञ हालांकि उसकी लोकेशन उन्नाव में मिली, तो टीम वहां के लिए रवाना हो गई। पुलिस को युवती का इंस्टाग्राम अकाउंट पर युवक संग कुछ फोटो भी मिले हैं। इससे लग रहा है कि युवती उसको जानती है।

छात्रा के अपहरण में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एक टीम को उन्नाव के लिए रवाना किया गया है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।  -रविंद्र कुमार, डीसीपी दक्षिण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed