फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kidnapped woman's head found

इटावा: अगवा महिला का सिर मिला, धड़ का पता नहीं, पुलिस ने कहा- डीएनए टेस्ट से ही होगी असली पहचान

Sat, 10 Oct 2020 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped woman's head found
पूती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के बसरेहर में 20 दिन पहले सरकारी आवास दिलाने के बहाने रिश्तेदार द्वारा अगवा करके ले जाई गई महिला का सिर मैनपुरी में मिला है, यह दावा महिला के देवर ने दांतों से पहचान करके किया है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने डीएनए टेेस्ट से ही असली पहचान होने की बात कही है। तलाश करने पर धड़ का पता नही चला है। पुलिस को लापता महिला के देवर मिथलेश कुमार ने बताया कि चौबिया थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव के उसके भाई दिलासाराम की छह वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


तब से उनकी पत्नी पूती (35) अपने दो बच्चों के साथ भरथना के कृष्णानगर में किराए पर रह रही थी। पूती को दूर का रिश्तेदार सर्वेश कुमार यादव पुत्र राम सनेही निवासी बरुआ थाना किशनी जिला मैनपुरी सरकारी आवास दिलाने के बहाने 20 सितंबर को शाम पांच बजे बाइक से अपने साथियों संग ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना उसी दिन भरथना पुलिस को दी गई थी। उसके मुताबिक शुक्रवार की शाम किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआ नद्दी में सिर मिलने की जानकारी पर पहुंचा और सिर की पहचान उसने अपनी लापता भाभी पूती के सिर के रूप में करते हुए यूपी 112 को सूचना दी।


उधर, किशनी थाना प्रभारी अजीत सिंह ने सिर को कब्जे में ले लिया और धड़ की भी आसपास तलाश की, लेकिन कहीं नहीं मिला।  थानाध्यक्ष ने  बताया कि नरमुंड महिला या पुरुष का होने का दावा नहीं किया जा सकता, डीएनए टेस्ट के बाद ही पहचान स्पष्ट होगी। मामले में आरोपी सर्वेश यादव की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed