फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kesko intriduse prepaid electric meters

अब लगवाइए प्रीपेड बिजली के मीटर

Mon, 12 Jan 2015 02:58 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 12 Jan 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
Kesko intriduse prepaid electric meters
प्रीपेड मोबाइल फोन के रिचार्ज कूपन की तर्ज पर केस्को के प्रीपेड मीटर जल्द उपलब्ध होंगे। सोमवार को केस्को एमडी सेल्वा कुमारी जे और सिक्योर कंपनी के अफसर प्रीपेड मीटर कंज्यूमर्स तक पहुंचाने की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन

केस्को में कई साल से प्रीपेड मीटर लगवाने की योजना पर काम चल रहा था। उस समय इसकी कीमत ज्यादा होने या अन्य कारण से केस्को इस योजना को अमलीजामा नहीं पहना सका। एमडी सेल्वा कुमारी ने बताया कि प्रीपेड मीटर की डिमांड काफी समय से हो रही थी। इससे कंज्यूमर्स के साथ केस्को का भी फायदा है। प्रीपेड मीटर लगवाने का काम शुरू कराया जा रहा है। कई केंद्र सरकार की कालोनियों में प्रीपेड मीटर की मांग के पत्र आए हैं। उन्होंने बताया कि सिक्योर कंपनी को फूलबाग में सब स्टेशन खोलने की जगह दी जा रही है। कंपनी कई जगह अपने रिचार्ज कूपन बेचने के लिए काउंटर खोलेगी। ऑनलाइन रिचार्ज की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

--
इनसेट-
इस तरह काम करेगा मीटर
मीटर में डिस कनेक्शन का सिस्टम होता है। रिचार्ज की राशि में सौ रुपये (लगभग 20-25 यूनिट) बचने पर मीटर अलर्ट जारी करता है। इस दौरान दो मिनट तक बीप-बीप की आवाज आएगी। नीचे की तरफ मीटर रिचार्ज करने के लिए बटन बना होता है। इसके पास ही दस तक अंक लिखे होंगे। रिचार्ज कूपन 20 अंकों का होगा। इन अंकों को दबाने पर मीटर रिचार्ज हो जाएगा। मीटर में टैरिफ का सिस्टम होगा। राशि खत्म होने पर अपने आप बिजली कट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पांच हजार रुपये होगी कीमत
सिंगल फेस के मीटर की अनुमानित कीमत पांच हजार रुपये और थ्री फेस के मीटर की कीमत करीब दस हजार रुपये बताई गई है। उपभोक्ता के यहां पहले से लगे मीटर की कीमत इसमें एडजेस्ट नहीं की जाएगी क्योंकि यह मीटर केस्को सीधे तय कीमत पर खरीदकर लगवाएगा।
--
ये होंगे उपभोक्ता को फायदे
-बिल बनाने के लिए कोई दरवाजा नहीं खटखटाएगा
-बिल जमा करने के लिए सब स्टेशन पर लाइन नहीं
-अनाप-शनाप बिल संशोधन के लिए दौड़भाग नहीं
-बिजली चोरी के नाम पर होने वाली चेकिंग से मुक्ति
-विवादित भवनों में तुरंत कनेक्शन मिलने लगेगा
--
ये होगा केस्को को फायदा
- घर जाकर बिल बनाने का भुगतान नहीं करना होगा
- केस्को सब स्टेशनों पर लगने वाली भीड़ कम होगी
- वसूली के लिए बिजली काटने का झंझट खत्म होगा
- अनुमानित बिल ठीक करने के काम से छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed