UP News: केशव मौर्य का जबरा फैन! सीने में गुदवाया उपमुख्यमंत्री का टैटू, बोला- उनके जैसे नेताओं की है जरूरत
ताखा ब्लॉक के निवासी शिवम ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का टैटू अपने सीने पर गुदवा लिया है। उनकी तमन्ना है कि वो उपमुख्यमंत्री से मिलकर यह टैटू उन्हें दिखाएं।
विस्तार
इटावा जिले में ताखा ब्लॉक क्षेत्र के टांडेहार निवासी शिवम शाक्य ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जबरा फैन है। उनके लिए दीवानगी इस कदर है कि शिवम ने अपने सीने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का टैटू सीने पर गुदवा लिया है।
उनकी तमन्ना है कि उपमुख्यमंत्री से मिलकर यह टैटू उन्हें दिखाएं। शिवम ने जब अपने सीने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का टैटू गुदवाया तो उनके परिवार ने साथ दिया, लेकिन समाज के लोगों ने उनके फैसले का विरोध किया। इस पर शिवम का कहना है कि समर्थन और विरोध हर किसी का हर वर्ग में होता है।
उन्होंने कहा कि वह केशव प्रसाद मौर्य की नीतियों से संतुष्ट हैं। इसलिए वह उनके प्रशंसक हैं। शिवम शाक्य पढाई के बाद से परिवार के साथ खेती करते हैं। अभी करीब दो महीने पहले कस्बा ऊसराहार में एक भाषण ने उनका हृदय परिवर्तन कर दिया। उसी समय से वह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के फैन हो गए।
समाज के लोगों का भला करता है सच्चा नेता
शिवम ने बताया कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में कस्बा ऊसराहार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि सच्चा नेता समाज के बीच रहकर समाज के लोगों का भला करता है, जो नेता केवल वोट के लिए ही समाज में आए ऐसे नेताओं से बचें।
उनके जैसे नेताओं की समाज और देश को जरूरत
उन्होंने बताया कि वह केशव प्रसाद मौर्य को शाक्य समाज का सच्चा नेता मानते है, जो अपने समाज के लिए सेवा भाव से काम करते हैं। वह समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ छोटे बडे़ का कोई अंतर नहीं रखते। ऐसे नेता की समाज और देश को जरूरत है।