फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   keshav prasad Maurya says Government working to make UP number onein india

यूपी को नंबर वन बनाने के लिए काम कर रही सरकारः मौर्य   

Fri, 08 Dec 2017 09:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 08 Dec 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad Maurya says Government working to make UP number onein india
चुनावी सभा में बोलते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
यूपी देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। भाजपा सरकार इसे विकास की दौड़ में भी नंबर वन बनाने के लिए काम कर रही है। यह बात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को सिकंदरा विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर कानपुर देहात में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। वह यहां भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल के समर्थन में सभा करने आए थे। कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है। 
विज्ञापन

 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली को प्राथमिकता दे रही है। किसानों की खुशहाली के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं। किसानों को बगैर किसी रोक टोक के अपनी जरूरत के लिए खेत से 15 ट्राली तक मिट्टी खनन की छूट दी गई है। आम चुनाव में जब सपा और कांग्रेस मिलकर लड़े थे, तब सिकंदरा क्षेत्र के मतदाताओं ने भाजपा के मथुरा प्रसाद पाल को चुना था। अब वे दोनों दल अलग-अलग लड़ रहे हैं। उन्होंने दिवंगत विधायक के बेटे को भारी बहुमत से जीताने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं। उनके सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने हवन-पूजन के बाद चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन


सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने सिकंदरा क्षेत्र के किसानों को बुंदेलखंड की तरह सुविधाएं देने की मांग पर जोर दिया। भाजपा के जिला अध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विधायक भोगनीपुर के विनोद कटियार, अकबरपुर की प्रतिभा शुक्ला, रसूलाबाद की निर्मला संखवार, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी विकास मिश्र, परवेश कटियार, राघवेंद्र तिवारी, नीरज पांडेय, साकेत पाल आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed