फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   keshav prasad maurya says about ips charu matter

‘IPS चारू निगम के आंसू’ मामले पर विधायक के बचाव में उतरे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

Wed, 10 May 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 10 May 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya says about ips charu matter
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
गोरखपुर की महिला पुलिस अधिकारी आईपीएस चारु न‍िगम और बीजेपी व‍िधायक राधा मोहनदास अग्रवाल के बीच हुए व‍िवाद पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कानपुर में मंगलवार को बड़ा बयान दिया। डिप्टी सीएम केशव अपने विधायक का बचाव करते नजर आये। मौर्या ने कहा कि जब व‍िधायक दूसरे बड़े अधिकारी से बात कर रहे थे तो बीच में सीओ चारु न‍िगम को नहीं बोलना चाहि‍ए था।जनप्रतिनिधियों को कई बार मौके पर पहुंचना पड़ता है, अधिकारियों को संतुलन बनाये रखना चाहिए। समस्याएं सुनने के बाद बहस से बचने के लिए वह हमेशा रास्ता निकालने की कोशिश करते हैं। 
विज्ञापन

 
डिप्टी सीएम ने कानपुर में पुल के उद्घाटन समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ये भी कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता के ऐसे संस्कार होते हैं जो कभी कानून का अनादर नहीं करता हर भाजपाई जनता के हित में व‍िषयों को लेकर लड़ता है।कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील भी की जा रही है। अच्छा हो कि आगे से ऐसी घटनाएं ना हो। वहीं दूसरी ओर महिला आईपीएस के साथ बदसलूकी करने को लेकर पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीन सिंह को पत्र लिखकर इस संबंध में तत्काल बैठक बुलाने और पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस सवाल पर अभी डिप्टी सीएम कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हुए हैं। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले गोरखपुर के करीमनगर इलाके में कुछ लोग शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन करने रोक दिया। जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक मौके पर पहुंचे विधायक राजा मोहन दास अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बहस में पुलिस अधिकारी चारू निगम की जमकर फटकार लगा दी। जिसके बाद चारू निगम के आखों से आंसू आ गए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते-देखते वायरल हो गया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed