फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Keshav Prasad Maurya said- Akhilesh Yadav is the kingpin of goons and mafia

UP: केशव प्रसाद मौर्य बोले- गुंडा, माफिया के सरगना हैं अखिलेश यादव

Mon, 21 Oct 2024 07:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Oct 2024 07:24 PM IST
सार

Hardoi News: शाहाबाद में एक कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दंगों पर अखिलेश यादव को कुछ भी बोलना शोभा नहीं देता हैं। 

विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya said- Akhilesh Yadav is the kingpin of goons and mafia
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया पर हमला बोला। कहाकि गुंडा, अपराधी और जितने भी प्रकार के माफिया हैं, उन सभी के अखिलेश यादव सरगना है। कहा कि अखिलेश यादव को कोई अधिकार नहीं है कि वह दंगे की बात पर कुछ भी कहें। उनके शासनकाल में उप्र में एक भी दिन दंगा मुक्त नहीं रहा है। उपमुख्यमंत्री सोमवार को यहां उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी के पति पूर्व विधायक स्व. उपेंद्र तिवारी की पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन



बड़ी फील्ड में समारोह और पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दंगों पर अखिलेश यादव को कुछ भी बोलना शोभा नहीं देता है। बहराइच हो या प्रदेश में कहीं भी कोई अराजकता करेगा, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करेगा तो सरकार कानून के हिसाब से कार्रवाई के लिए तत्पर है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। अपराधियों, माफिया, दंगाइयों आदि के खिलाफ कार्रवाई होती है तो अखिलेश यादव विचलित हो जाते हैं, जिस दिन गुंडे, अपराधी, माफिया, दंगाई सपा का साथ छोड़ देंगे उस दिन सपा समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान पर सपा मुखिया के बयान पर कहा कि भाजपा के बारे में जब कुछ बोलते हैं तब लगता है कि अखिलेश यादव को अपना इतिहास और अपना शासनकाल याद नहीं आता है। रामगोपाल यादव के बयान पर कहा कि भाजपा की एकतरफा जीत से विरोधी दल चित हो गए हैं। कानून-व्यवस्था के सवाल पर कहा कि प्रियंका गांधी वायनाड से चुनाव लड़े। रायबरेली और प्रदेश हम भाजपा (संभाल) लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed