फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kesco website hacked inflammatory message

केस्को की वेबसाइट हैक कर डाला भड़काऊ संदेश

Sun, 09 Oct 2016 10:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 09 Oct 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
kesco website hacked inflammatory message
केस्को
केस्को की वेबसाइट हैक कर उसपर सर्जिकल स्ट्राइक से संबंधित भड़काऊ संदेश लिखने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। एसएसपी शलभ माथुर ने मामले के खुलासे के लिए साइबर सेल को जांच दी है। सुरक्षा कारणों से अभी तक केस्को की वेबसाइट शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


गुरुवार को दिन में 12 बजे अचानक केस्को के वेबपेज पर सर्जिकल स्ट्राइक से संबंधित भड़काऊ और अभद्र संदेश आने लगे। अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। विभाग ने वेबसाइट का रखरखाव करने वाली कंपनी से संपर्क कर इसे रोकने को कहा। कंपनी ने तुरंत वेबसाइट को ब्लाक कर सुधारने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को केस्को के अधिकारी एसएसपी शलभ माथुर से मिले। एसएसपी के आदेश पर शनिवार को कोतवाली में आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हो गई। एसएसपी ने साइबर सेल को जांच में लगाया है। साइबर सेल पता लगाएगी कि ये हैकर कहां के हैं। केस्को के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने बताया भड़काऊ संदेश के बाद वेबसाइट ब्लाक करवा दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed