फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kesco block office closed, helpline number not reachable

Kanpur News: केस्को के खंड कार्यालय बंद, हेल्पलाइन नंबर लगता नहीं

Mon, 10 Nov 2025 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Kesco block office closed, helpline number not reachable
कानपुर। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधित जांच समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अंगद कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन

वार्ड-102 बेगमपुरवा की पार्षद निशा अकील शानू ने कहा कि केस्को के सभी खंड कार्यालय बंद किए जाने पर उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है। शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जिसका कॉल सेंटर लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया है। फॉल्ट होने पर घंटों कॉल नहीं लगती। कुछ जगहों पर केस्को की हेल्प डेस्क है जो सुबह नौ से शाम चार बजे तक खुलती है।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष ने कहा कि ट्रांसफार्मरों का रखरखाव सुदृढ़ किया जाए और टोल-फ्री नंबर 1912 पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय व गुणवत्तापूर्ण किया जाए। बिजली चोरी व कटिया पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति ने आउटसोर्सिंग व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि उपभोक्ता आउटसोर्सिंग कर्मियों को विभाग का ही व्यक्ति समझते हैं। आउटसोर्सिंग एजेंसियां काम कराने नहीं बल्कि माल कमाने आती हैं। जांच समिति ने बिजली विभाग के अधिकारियों समेत तीनों जिलों के डीएम, एसपी और पब्लिक डीलिंग वाले विभागों के कर्मचारियों से जनता से मर्यादित भाषा में बात करने की हिदायत दी। समिति के सदस्यों ने पंचायत भवनों, नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सामुदायिक शौचालयों, प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत कनेक्शन की स्थिति की जानकारी ली। निर्देश दिए कि इन सभी संस्थानों में विद्युत कनेक्शन उपलब्ध होने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया जाए। साथ ही, विद्युत विजिलेंस कार्रवाई को पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित करने पर जोर दिया। आबादी व कनेक्शन संख्या के अनुरूप ट्रांसफार्मरों के लोड निर्धारण और शिकायतों की अधिकता वाले क्षेत्रों में विद्युत चौपाल लगाकर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अंगद कुमार सिंह ने कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी न उठानी पड़े। बैठक में एमलएलसी सलिल विश्नोई, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह समेत कानपुर देहात व फर्रुखाबाद के डीएम, एसपी, सत्यपाल सिंह, अनूप गुप्ता, पवन सिंह चौहान, केस्को, दक्षिणांचल के अधिकारी भी मौजूद रहे।


एमएलसी का मोबाइल नंबर दूसरे उपभोक्ता के नाम दर्ज
एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि दो वर्षों से कल्याणपुर के किसी उपभोक्ता के नाम पर उनका मोबाइल नंबर दर्ज है। बिजली बिल के बकाए और कनेक्शन काटने का मैसेज उनके मोबाइल पर आता है। शिकायत करने पर जवाब मिलता है कि यह मेरा काम नहीं है। इस पर समिति ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और केस्को एमडी से तत्काल समस्या का समाधान करा जानकारी देने के लिए कहा।



1788 किमी तक अंडरग्राउंड केबल बिछाई
केस्को के प्रबंध निदेशक सैमुअल पॉल ने उपभोक्ता संख्या, आपूर्ति अवधि व ढांचागत सुधारों पर जानकारी दी। बताया कि केस्को के 7.62 लाख उपभोक्ता हैं जबकि स्वीकृत क्षमता 2702 मेगावाट है और वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 23 घंटे 53 मिनट की विद्युत आपूर्ति की जा रही है। कुल 7,365 ट्रांसफार्मर लगे हैं जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर बार-बार खराब होने की शिकायतें आ रही थीं, वहां उच्चीकृत क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। लाइन लॉस कम करने और विद्युत चोरी रोकने के उद्देश्य से 1,788 किमी तक अंडरग्राउंड केबल बिछाने का कार्य पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed