{"_id":"6adbc9f332ac2897200edfa5","slug":"kdma-wins-football-title-kanpur-news-c-362-1-ka11003-159295-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: केडीएमए ने जीता फुटबॉल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: केडीएमए ने जीता फुटबॉल का खिताब
विज्ञापन
कानपुर। स्व. चौधरी हरमोहन सिंह यादव की 105वीं जयंती के उपलक्ष्य पर मेहरबान सिंह का पुरवा के सीएचएस गुरुकुलम में शुक्रवार को खेल महोत्सव में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें केडीएमए की टीम विजेता और स्वराज इंडिया की टीम उपविजेता रही।
महोत्सव का शुभारंभ उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सभापति व पूर्व सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव ने स्व. चौधरी हरमोहन सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया। फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में केडीएमए ने स्वराज इंडिया को 3-0 से पराजित किया। पीयूष ने दो व कृष्णा ने एक गोल किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में द चिंटल्स स्कूल ने पं. दीनदयाल स्कूल को 5-3 से हराया।
महोत्सव में शनिवार को बास्केटबॉल के सेमीफाइनल और बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। बास्केटबॉल के बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में जीएचए और वीएसईसी और दूसरे सेमीफाइनल में दून इंटरनेशनल और चिंटल्स स्कूल की टीमें भिड़ेंगी। बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में डीपीएस बर्रा और चिंटल्स स्कूल, दूसरे में स्वराज इंडिया और वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्यामनगर के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
बैडमिंटन के बालक वर्ग के फाइनल में स्कॉलर मिशन स्कूल और बीएनएसडी के खिलाड़ी खिताब के लिए भिड़ेंगे। बालिका वर्ग में ऑक्सफोर्ड स्कूल श्यामनगर और फातिमा कॉन्वेंट की टीम के बीच खिताबी मुकाबला होगा। इस मौके पर सीएचएस गुरुकुलम की प्रिंसिपल ज्योति विज, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर स्वाति चक्रवर्ती और अंशिका मिश्रा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।