{"_id":"63a67d69bc3c13516e334132","slug":"kda-gave-the-keys-to-the-allottees-of-pm-s-residence-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आशियाना पाकर छलके खुशी के आंसू, केडीए ने पीएम आवास के आवंटियों को दीं चाबियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आशियाना पाकर छलके खुशी के आंसू, केडीए ने पीएम आवास के आवंटियों को दीं चाबियां
Sat, 24 Dec 2022 09:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 24 Dec 2022 09:48 AM IST
सार
कानपुर में अपनी छत का इंतजार कर रहे आवंटियों की आंखे छलक उठीं, जब उनका सपना पूरा हुआ। दरअसल, केडीए ने पीएम आवास के 24 आवंटियों के अलावा फ्लैट आवंटियों को भी चाबियां दीं।
विज्ञापन
केडीए ने आवंटियों को दीं चाबियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में केडीए ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में जनता से जुड़े कार्यक्रमों की तीन दिवसीय शृंखला शुरू की। प्रेक्षागृह में शुक्रवार को आशियाना की रजिस्ट्री, कब्जापत्र मिलते ही खुशी के आंसू छलक आए। पहले दिन प्राधिकरण की महिला कर्मचारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
प्राधिकरण उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने महावीर नगर और रामगंगा इन्क्लेव योजना के 24 लाभार्थियों को मिठाई के साथ रजिस्ट्री और कब्जा पत्र सौंपे। आवंटन पत्र और रजिस्ट्री की कापी मिलते ही धनकुट्टी निवासी सविता जायसवाल की आंखों से आंसू आ गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीस वर्ष पूर्व देखा गया घर का सपना आज पूरा हुआ। हर महीने ढाई हजार रुपये मकान का किराना देना पड़ता था। अब अपने घर में रहेंगी। पति के साथ रजिस्ट्री लेने आईं आवंटी खुशबू के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी।
विज्ञापन
वहीं, महावीरनगर योजना में सीता देवी, प्रिया गौतम, मीरा तलवार, अजय शंकर द्विवेदी, रामगंगा इन्क्लेव योजना में रमेश चंद्र तिवारी, प्रीति निगम सहित 24 लाभार्थियों को रजिस्ट्री, कब्जापत्र मिला। वीसी ने सुलभ आवास योजना (हिमगिरि, हिमालय, मंदाकिनी, केडीए ग्रीन्स के फ्लैटों के आवंटियों को भी आवंटनपत्र दिए।