अतुल माहेश्वरी साहित्यकार सम्मान समारोह: मरे जा रहे सब अपने खातिर, वतन के लिए किसकी कुर्बानियां हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीत में प्रथम पुरस्कार भोपाल के कमल किशोर दुबे को मिला। उनकी रचना, घर आंगन मधुबन कानन..के लिए उन्हें पुरस्कार दिया गया। दोनों को ग्यारह, ग्यारह हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। सभी का सम्मान तिरंगा अगरबत्ती के एमडी नरेंद्र शर्मा ने किया। अतुल माहेश्वरी साहित्यकार सम्मान समारोह के लिए प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी लोगों ने अपने-अपने गीत और गजलें भेजी थीं।
सम्मान समारोह के लिए कुल 2000 रचनाएं आई
50 अन्य रचनाओं को सम्मानित भी किया गया। इस समारोह के सह प्रायोजक एनआरएस रिक्शा कंपनी है। चैनल पार्टनर स्वदेश न्यूज है। श्रेष्ठ गीत-गजल के विजेताओं को 11000, 8100 और 5100 रुपये का क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया गया। मंच संचालन कवि मुकेश श्रीवास्तव और श्वेता जायसवाल ने किया। इस मौके पर स्वराज इंडिया स्कूल के प्रबंधक ब्रजेश सिंह, सर पदमपत सिंहानिया स्कूल के प्रबंधक आशीष भार्गव, वीरेंद्र स्वरूप प्रोफेशनल स्टडीज के नितिन मिश्रा, धनवंतरि अस्पताल के डा. अरुण प्रकाश, नरचर इंटरनेशनल के सचिन चित्रांशी मौजूद रहे।
ये हैं पुरस्कार जीतने वाले विजेता
प्रथम पुरस्कार-कमल किशोर दुबे भोपाल को 11000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार-चंचल कुमार तिवारी लखनऊ को 8100 रुपये
तृतीय पुरस्कार-आराधना शुक्ला कानपुर को 5100 रुपये (अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं)
सांत्वना पुरस्कार
मनोज कुमार गुप्ता कानपुर
शीतल वाजपेयी कानपुर
तन्मय पांडेय महोबा
गजल में पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार-आजाद कानपुरी कानपुर को 11000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार-मनीष मीत कानपुर को 8100 रुपये
तृतीय पुरस्कार-शाहिद महक आगरा को 5100 रुपये
सांत्वना पुरस्कार
अनीता मौर्या कानपुर
सतीश सिंह रायबरेली
मुरली परिहार कानपुर