{"_id":"6acfe7da37167d582a01b9f2","slug":"kashti-strikers-won-the-match-by-four-wickets-kanpur-news-c-362-1-ka11003-158714-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कश्ती स्ट्राइकर ने चार विकेट से जीता मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कश्ती स्ट्राइकर ने चार विकेट से जीता मुकाबला
विज्ञापन
कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) में चल रहे टीसीपीएल प्रो एक्स आईसीएमएल कप में बुधवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कश्ती स्ट्राइकर ने बुक माय हॉलिडे को चार विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में ग्रैंड ऑप्टिशियंस ने पार्वती मेंस वियर इलेवन को चार रन से शिकस्त दी।
पहले मैच में बुक माय हॉलिडे ने 14 ओवर में चार विकेट पर 97 रन बनाए। नितिन भनवानी ने 23 और वैभव भल्ला ने नाबाद 22 रन का योगदान दिया। कश्ती स्ट्राइकर ने 13.3 ओवर में छह विकेट पर 98 रन बनाकर जीत हासिल की। शिवम सेठ ने 35 गेंदों पर 46 रन की शानदार पारी खेली। हर्षित जोशी ने तीन ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में ग्रैंड ऑप्टिशियंस की टीम 13.5 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। युवराज नथानी ने 27 और तरण ज्योत सिंह ने 16 रन बनाए। पार्वती मेंस वियर इलेवन निर्धारित 14 ओवर में पांच विकेट पर 97 रन ही बना सकी। गगनप्रीत सिंह ने 19 गेंदों पर नाबाद 30 और डीएसएक्स महाकाल ने 28 रन बनाए। ग्रैंड ऑप्टिशियंस ने चार रन से जीत दर्ज की। युवराज नथानी को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।