फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Karrhi Road was blocked in protest against drug abuse.

Kanpur News: नशेबाजी के विरोध में कर्रही रोड पर लगाया जाम

Sat, 17 Jan 2026 02:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Karrhi Road was blocked in protest against drug abuse.
कानपुर। कर्रही गुलाबी बिल्डिंग के पास शराब ठेके में दिनरात नशेबाजी के चलते आए दिन गालीगलौज व मारपीट होती है। इससे परेशान होकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार दोपहर बर्रा बाईपास से कर्रही जाने वाली सड़क पर जाम लगा दिया। एसीपी ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाम खुल सका। इस दौरान आधा घंटे सड़क पर वाहनों के पहिये थमे रहे।
विज्ञापन

स्थानीय मनोज कुमार ने बताया कि गुलाबी बिल्डिंग के पास अंग्रेजी कंपोजिट व देशी शराब ठेका है। यहां से शराब लेने के बाद लोग दामोदरनगर जाने वाली सड़क पर खड़े होकर शराब पीते हैं। इसके बाद घरों के बाहर गाली-गलौज करते और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। दुकान व मकान के बगल में ही देशी शराब ठेका खुला है। रात में लोग आए दिन मारपीट करते हैं। इस वजह से अन्य दुकानों पर ग्राहक नहीं आते। वह मकान बेचना चाहते हैं लेकिन ठेके की वजह से कोई ले नहीं रहा। पुलिस को मौखिक रूप से अवगत भी कराया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर लोगों ने हाथ में ठेका बंद करने की तख्तियां व बैनर लेकर शराब ठेके के सामने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

एसीपी बाबूपुरवा चित्रांश गौतम पहुंचे। उन्होंने लोगों को मार्च से शराब ठेके हटने व खुलेआम शराब पीने पर अंकुश लगाने के साथ एक पीआरवी की तैनाती का आश्वासन दिया तब लोगों ने जाम खोला। एसीपी ने शराब ठेके के सेल्समैनों को खुले में शराब पिलाने, समय पर दुकान बंद करने को लेकर सख्त चेतावनी दी। प्रदर्शन के दौरान महेंद्र, लक्ष्मी देवी, प्रेमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले कई लोगों ने बताया कि बेटियों के रिश्ता देखने के लिए कई बार लड़के पक्ष के लोगों को बुलाया गया। जब वह आए तो घर के बाहर लोग खुलेआम शराब पीते दिखे। यह देखकर उन्हें निराशा हुई और अब रिश्ता करना कठिन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed