फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Karoli Baba Case, Advocate now complains against Baba, said talks against religion live

Karoli Baba Case: बाबा के खिलाफ अब अधिवक्ता ने की शिकायत, बोला- धर्म विरूद्ध बातें करते हैं लाइव, जांच शुरू

Wed, 22 Mar 2023 09:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 22 Mar 2023 09:57 PM IST
सार

करौली बाबा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि एक के बाद एक मामले सामने आते जा रहे हैं। अब अधिवक्ता ने उनके खिलाफ शिकायत की है। मामले में मुख्यालय के स्टॉफ ऑफिसर ने बिधनू एसओ को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Karoli Baba Case, Advocate now complains against Baba, said talks against religion live
करौली बाबा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में डॉ. संतोष सिंह भदौरिया उर्फ करौली बाबा और डॉ. सिद्धार्थ चौधरी के बीच छिड़ी जंग में अब आम पीड़ित और जागरूक लोग भी कूद पड़े हैं। बुधवार को करौली बाबा और उनके परिवार के खिलाफ एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने पुलिस कमिश्नर के यहां पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर वीवीआईपी ड्यूटी पर थे। लिहाजा उनके एवज में स्टॉफ अफसर अशोक कुमार सिंह ने शिकायत सुनी। अधिकारी ने बिधनू थानेदार को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।हरी प्रसाद मुद्रल अधिवक्ता भवन कानपुर कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता डा. देवेन्द्र द्विवेदी का चैम्बर है।
विज्ञापन

अधिवक्ता बुधवार को पुलिस कमिश्नर के स्टॉफ अफसर के सामने पेश हुए। उन्होंने अधिकारी को जानकारी दी कि आराजी संख्या 1858 व 1859 करौली पिपरगवां में संतोष सिंह भदौरिया उनकी पत्नी और बेटे के नाम पर लवकुश विद्या आश्रम नाम से ट्रस्ट बनाया। उसकी आढ़ में इन लोगों ने अशिक्षा और भोले भाले लोगों को भूत प्रेत और पितृ दोष उतारने के नाम पर बरगलाया। इन सबसे उनसे बेतहाशा धन उगाही की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप- धर्म विरूद्ध बातें करते हैं लाइव
अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि बाबा अपना यू ट्यूब चैनल ईश्वरीय चिकित्सा विज्ञान केन्द्र के नाम से चलाते हैं उसमें उन्होंने धर्म को लेकर कुछ गलत टिप्पणी भी की है। इसके साथ उन्होंने अधिकारी को दो वीडियो के लिंक भी उपलब्ध कराए हैं।

करौली बाबा के खिलाफ एक अधिवक्ता ने शिकायत दर्ज कराई है। उसकी सुनवाई करने के साथ ही बिधनू थाना प्रभारी को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।  -अशोक सिंह, स्टॉफ अफसर पुलिस कमिश्नर

गांव में घूर के लिए आवंटित जमीन पर बाबा का कब्जा
ग्रामीणों का आरोप है कि करौली बाबा उर्फ संतोष भदौरिया ने राजस्व विभाग में सेटिंग कर करौली गांव में घूर (कूड़ा डालने की जगह) की जगह भी कब्जा कर ली। ग्रामीणों की मानें, तो आश्रम के सामने चकबंदी के दौरान ग्रामीणों को घूर डालने की जमीन आवंटित हुई थी।

मेडिकल स्टोर संचालक ने भी लगाया बाबा पर गंभीर आरोप
इटावा के भरतना निवासी मेडिकल स्टोर संचालक सौरभ पोरवाल ने बाबा पर गंभीर आरोप लगाया है। सौरभ ने बताया कि अगस्त 2022 में आगरा निवासी उनकी सास बाबा के संपर्क में आई थीं। इसके बाद उन्होंने उन्हें शराब छुड़वाने का आश्वासन दिया।

बाबा ने जिंदगी तबाह कर दी
इसके बाद उनकी पत्नी स्वीटी भी बाबा की बातों में फंसकर करीब 90 हजार रुपये हवन, मारण व मिलान, रजिस्ट्रेशन के नाम पर जमा कर करा लिए। इसके बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इस बात को लेकर जब उनकी पत्नी से विवाद हुआ, तो वह घर छोड़कर मायके चली गई। बाबा ने पूरी लाइफ तबाह कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed