फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवा चौथ विशेषः जानें क्या है इस त्योहार का महत्व, क्यों किए जाते हैं चंद्रमा के दर्शन

Sun, 08 Oct 2017 09:37 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 08 Oct 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Karavachoth Special Learn what is significance of this festival
करवाचौथ विशेष
पति की दीर्घायु के लिए किया जाने वाला करवाचौथ व्रत रविवार यानी 8 अक्तूबर को है। पंडित पवन तिवारी ने बताया कि तृतीया और चौथ के संयोग से रविवार को भरणी नक्षत्र है। इसी दिन गणेश चतुर्थी भी है। ऐसे योग में महिलाओं को व्रत और पूजन करने से सुख, सौभाग्य, सांसारिक समृद्धि, संतान, सौंदर्य और स्वास्थ्य का लाभ मिलता है। इस दिन विवाहिताएं भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती हैं। व्रत का पारण चंद्रमा के दर्शन और उनको अर्घ्य देेनेे के बाद ही करती हैं। व्रत अन्न और जल ग्रहण किए बिना ही सूर्योदय से रात में चंद्रमा के दर्शन तक किया जाता है। 


 
Karavachoth Special Learn what is significance of this festival
करवाचौथ विशेष
क्या है करवा
करवाचौथ केदिन को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। करवा या करक मिट्टी के पात्र को कहते हैं। करवाचौथ के दिन मिट्टी के पात्र से ही चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। पूजा के दौरान करवा बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसे ब्राह्मण या किसी योग्य महिला को दान में दिया जाता है।
 
Karavachoth Special Learn what is significance of this festival
करवाचौथ विशेष
राजस्थान में है चौथ माता का मंदिर
चौथ माता का मंदिर भारत में सवाई माधौपुर राजस्थान में है। इस मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन केलिए आते हैं। इसकी स्थापना भीम सिंह ने 1452 में की थी। यह मंदिर से 35 किमी दूर एक पहाड़ी की चोटी पर बना है। मंदिर तक पहुंचने के लिए 700 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karavachoth Special Learn what is significance of this festival
करवाचौथ विशेष
महिलाओं के लिए विशेष ऑफर
करवाचौथ पर सजावट केंद्रों (ब्यूटी सेंटर) ने महिलाओं के लिए विशेष ऑफर दिए हैं। विभिन्न छोटे-बड़े केंद्र लुभावनी योजनाओं के साथ 20 से 50 फीसदी की छूट दे रहे हैं। छूट को देखते हुए सजने-संवरने के लिए महिलाओं ने केंद्रों में बुकिंग कराना शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Karavachoth Special Learn what is significance of this festival
करवाचौथ विशेष
ब्यूटी एक्सपर्ट वंदना माथुर ने बताया कि सेंटर में 1999का पैकेज है। इसमें फेशियल, बीडेन पैक, वैक्सीन, फुल आर्म और हॉफ लेग, हेयर स्प्रा होंगे। इनमें छूट जुड़ी है। खास बात ये है कि महिलाओं की त्वचा की जांच के बाद ही फेशियल किया जाता है। महिलाएं स्टैंडर्ड प्रोडेक्ट देखने के बाद ही सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री का उपयोग करें। स्वरूप नगर स्थित एक सजावट केंद्र में 1999 रुपये से पैकेज की शुरुआत है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed