UP: विदेश में गरजेगी कानपुर की मशीनगन, नई रिवॉल्वर भी होगी लांच, इन देशों को आई है पसंद, जानें क्या है खासियत
Kanpur News: एसएएफ में बनाई गई मशीनगन मशीनगन यूरोप और अफ्रीकी देशों को पसंद आई। इसकेे लिए जल्द आर्डर मिलने की भी उम्मीद है। वहीं, जुलाई में लांच होने वाली विदेशी लुक रिवॉल्वर की मारक क्षमता 50 मीटर होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की आयुध कंपनी लघु शस्त्र निर्माणी (एसएएफ) में बनी मशीन गन मैगगन यूरोप और अफ्रीकी देशों की कंपनियों को बेहद पसंद आई है। इन देशों से निर्यात का आर्डर मिलना लगभग तय है। वहीं आयुध कंपनी ने नई रिवॉल्वर प्रबल भी तैयार की है।
इसे जुलाई के पहले सप्ताह में लांच किया जाएगा। 50 मीटर तक मार करने वाली यह रिवॉल्वर साइड सिलिंडर से खुलेगी। अभी तक इस तरह की रिवॉल्वर कंपनी में नहीं बनती थी। विदेशी लुक वाली इस रिवॉल्वर का भार सात सौ ग्राम है। यह अब तक की दूसरी सबसे हल्की रिवॉल्वर होगी।
एडवांस वेपंस इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड की इकाई लघु शस्त्र निर्माणी में बनने वाली मैगगन मौजूदा समय में तीनों सेनाओं की सबसे ज्यादा पसंदीदा हथियार है। टैंकों, हेलीकाप्टरों, नौ सेना के युद्धक जहाजों में इसका इस्तेमाल पहले से हो रहा है। अब इस मशीनगन को यूरोप और अफ्रीकी देशों ने पसंद किया है।
जल्द ही तय होगी नई रिवॉल्वर की कीमत
माना जा रहा है कि जल्द ही बड़े पैमाने पर आर्डर मिलेगा। एडवांस वेपंस इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक राजीव शर्मा ने बताया कि यूरोप और अफ्रीकी देशों में इनकी मांग देखी जा रही है। संभावना है कि जल्द ही आर्डर मिलेगा। वहीं नई रिवॉल्वर की कीमत जल्द ही तय की जाएगी।
मशीन गन (गैगगन) की खासियत
- कैलिबर: 7.62 गुणा 51 एमएम
- लेंथ: 1255 एमएम
- वजन : 11 किलोग्राम बिना मैग्जीन के
- रेंज : 1800 मीटर
- रेट ऑफ फायर 650-1000 राउंड प्रति मिनट
रिवॉल्वर प्रबल की खासियत
- कैलिबर: .32
- ओवरऑल लेंथ: 187.7 एमएम
- वजन : सात सौ ग्राम ग्राम बिना गोलियों के
- रेंज : 50 मीटर परीक्षण: माइनस 30 डिग्री तापमान से लेकर 55 डिग्री तापमान पर भी शानदार प्रदर्शन