फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpurs leather products will increase in European countries, an agreement has been signed with these countrie

UP: यूरोप के देशों में बढ़ेगी कानपुर के चमड़ा उत्पादों की चमक, दोगुना होगा निर्यात...इनके साथ हुआ है समझौता

Wed, 13 Mar 2024 04:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 13 Mar 2024 04:14 PM IST
सार

Kanpur News: अमेरिका के बाद यूके चमड़ा और चमड़े से बने उत्पादों का बड़ा बाजार है। शहर से सालाना 500 से 700 करोड़ का निर्यात यूके को होता है। स्विटजरलैंड और नार्वे को 250 करोड़ का निर्यात हो रहा है।

विज्ञापन
Kanpurs leather products will increase in European countries, an agreement has been signed with these countrie
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्विट्जरलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और लिकटेंस्टीन के साथ व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता कानपुर के चमड़ा व अन्य उत्पादों के लिए नया बाजार खोलेगा। शहर से स्विट्जरलैंड और नॉर्वे को 200 से 250 करोड़ का निर्यात किया जाता है। इस समझौते के बाद निर्यात दोगुना होने का अनुमान है। जानकारों का कहना है कि जल्द ही यूके के साथ भी ऐसा ही करार होने वाला है। इससे यूरोपीय यूनियन देशों का बड़ा बाजार शहर के कारोबारियों को मिल सकेगा।

विज्ञापन

शहर से फुटवियर, चमड़ा के जैकेट, ग्लब्स, शू अपर, सैडलरी-हारनेस, ट्रैवल बैग, आर्टिकल्स, टेक्सटाइल और फैब्रिक्स का निर्यात किया जाता है। प्रदेश के अन्य जिलों से इंजीनियरिंग उत्पाद, मोती, कीमती पत्थर, मेटल, आयरन और स्टील जाता है। जानकारों ने बताया कि समझौता शहर के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुक्त व्यापार समझौता होने से निर्यात तो बढ़ेगा, कच्चा माल आने में शुल्क नहीं देना होगा। इससे उत्पाद अन्य देशों के मुकाबले सस्ते होंगे।

विज्ञापन

यूरोपीय यूनियन में यूके का बड़ा महत्व। अमेरिका के बाद यूके चमड़ा और चमड़े से बने उत्पादों का बड़ा बाजार है। शहर से सालाना 500 से 700 करोड़ का निर्यात यूके को होता है। स्विटजरलैंड और नार्वे को 250 करोड़ का निर्यात हो रहा है। इस समझौते के बाद बेहतर एकीकृत और अधिक लचीली आपूर्ति शृंखला, कारोबारियों के लिए नए अवसर से व्यापार और निवेश में वृद्धि के साथ रोजगार सृजन भी होगा।

विज्ञापन

कानपुर समेत देशभर के चमड़ा कारोबारियों के लिए नए अवसर खुलेंगे। सरकार का बहुत अच्छा कदम है। यूरोपीय यूनियन बहुत बड़ा बाजार है। स्विटजरलैंड, नार्वे को अभी निर्यात होता है। नए समझौते से निर्यात बढ़ेगा।  -मुख्तारुल अमीन, चेयरमैन, सुपर हाउस ग्रुप

विज्ञापन

सरकार का पूरा फोकस निर्यात बढ़ाने में है। शहर से यूके के बाद स्विटजरलैंड, नार्वे को उत्पादों का निर्यात किया जाता है। यूके को पांच से सात सौ करोड़, स्विटजरलैंड, नार्वे को 200 से 250 करोड़ का निर्यात किया जाता है। निर्यात दो गुना होगा।  -आलोक श्रीवास्तव, संयोजक, फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन

यूरोपीय देशों के साथ समझौते से इन देशों में चमड़े के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। यह चमड़े और चमड़े के सामान के बाजार के लिए एक अच्छी उम्मीद है। निर्यातक समुदाय वास्तव में बहुत खुश है। यह भारत सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।  -जफर फिरोज, आयात-निर्यात विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed