{"_id":"67b63dd4bfd64922f8038339","slug":"kanpurs-daughters-became-runners-up-in-the-senior-women-state-wrestling-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-119592-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीनियर महिला स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में शहर की बेटियां बनीं उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीनियर महिला स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में शहर की बेटियां बनीं उपविजेता
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली कानपुर की खिलाड़ी।
- फोटो : कोच
कानपुर। सीनियर महिला स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता वाराणसी में 18 व 19 फरवरी को हुई। इसमें 195 अंक के साथ कानपुर की टीम ओवरऑल उपविजेता रही। विजेता का खिताब अंबेडकरनगर के नाम रहा।
उपविजेता कानपुर महिला टीम को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ सुरेश उपाध्याय ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के 55 किलो भार वर्ग में रोशनी, 72 किलो में कल्पना ने स्वर्ण पदक जीता।
50 किलो भार वर्ग में आरती निषाद, 53 किलो में मोनिका यादव, 57 किलो भार वर्ग में प्रीति सिंह, 59 किलो में जोया सिंह, 65 किलो में जीविशा चौधरी ने रजत पदक जीते। 62 किलो भार वर्ग में पायल यादव, 68 किलो में अनीता चौधरी, 76 किलो में दिव्यांका यादव ने कांस्य पदक जीता। इस पर ग्रीनपार्क आरएसओ विजय कुमार ने कोच रामसजन यादव और खिलाड़ियों को बधाई दी।