फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpurs boy is spreading gills in IPL, MIs spin bowler Kumar Kartikeya, read full story

Kanpur: आईपीएल में गिल्लियां बिखेर रहा कानपुर का छोरा, MI के स्पिन गेंदबाज है कुमार कार्तिकेय, पढ़ें पूरी कहानी

Fri, 19 May 2023 11:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 May 2023 11:45 AM IST
सार

IPL 2023: आईपीएल क्रिकेट में हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश का छोरा छाया है। अपनी स्पिन गेंदबाजी से विकेट चटाकर वह सुर्खियों में है। बड़े-बड़े खिलाड़ियों को छकाने वाला यह नौजवान मुंबई इंडियंस का कुमार कार्तिकेय सिंह है।

विज्ञापन
Kanpurs boy is spreading gills in IPL, MIs spin bowler Kumar Kartikeya, read full story
कुमार कार्तिकेय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट का जुनून ऐसा कि नौ साल तीन माह तक घर से दूर दिल्ली में एक टिनशेड वाले कमरे में रहकर अभ्यास किया। मेहनत के फल के रूप में उसे आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम में खेलने का मौका मिला। अब यह लेफ्ट ऑर्म स्पिनर विपक्षी टीमों के खिलाड़ियों की गिल्लियां उड़ा रहा है।

विज्ञापन

हम बात कर रहे हैं सनिगवां निवासी कुमार कार्तिकेय सिंह की। सनिगवां के अन्ना चौराहा निवासी कुमार कार्तिकेय सिंह के पिता श्यामनाथ सिंह वर्तमान में झांसी पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। मां सुनीता सिंह गृहिणी हैं। पिता ने बताया कि कार्तिकेय ने वर्ष 2012 पीएसी नर्सरी से शुरू किया।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में कमला क्लब में शशिकांत खांडेकर की देखरेख में क्रिकेट की एबीसीडी सीखी। 2015 में कार्तिकेय ने दिल्ली की ओर रुख किया। दिल्ली में गौतम गंभीर के कोच रहे एस भारद्वाज की देखरेख में उन्होंने दिल्ली स्टेडियम में स्पिन का अभ्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpurs boy is spreading gills in IPL, MIs spin bowler Kumar Kartikeya, read full story
कुमार कार्तिकेय सिंह - फोटो : अमर उजाला

टिनशेड के एक कमरे में रहते थे कार्तिकेय
आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण वह स्टेडियम में टिनशेड के एक कमरे में रहते थे। तीन साल बाद भी दिल्ली रणजी टीम में मौका न मिलने पर कार्तिकेय मध्य प्रदेश चले गए। यहां पर उनका चयन रणजी टीम में हुआ। कुमार कार्तिकेय मूल रूप से सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।

बीते साल ऑक्शन में नहीं मिला था कोई खरीदार
भाई कुमार विनायक सिंह ने बताया कि कुमार कार्तिकेय की गेंदबाजी की तारीफ सचिन तेंदुलकर तक कर चुके हैं। हालांकि कार्तिकेय को आईपीएल 2021 के ऑक्शन में कोई खरीददार नहीं मिला था। लेकिन इस बार किस्मत पलटी तो मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा।

चार मैचों में ले चुके हैं पांच विकेट
अब तक वह चार मैचों में पांच विकेट अपने नाम कर चुके हैं। कानपुरवासी उनकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि कानपुर शहर के कुलदीप यादव, अंकित राजपूत, उपेंद्र यादव के बाद वह चौथे खिलाड़ी हैं, जो कानपुर से आईपीएल तक पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed