फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpuriya director Amar Kaushik's film stree earn 100 crore in 16 days

फिल्म ‘स्त्री’ 100 करोड़ी क्लब में शामिल, डायरेक्टर अमर कौशिक ने सुनाए मायानगरी के कुछ अनसुने किस्से

Mon, 17 Sep 2018 08:51 AM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Sep 2018 08:51 AM IST
सार

- पहली ही फिल्म से तेजाब मिल कैंपस के अमर टॉप बॉलीवुड डायरेक्टरों की लिस्ट में शुमार
- इससे पहले ‘गो गोआ गॉन’, ‘फुकरे’ और ‘घनचक्कर’ फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर थे अमर

विज्ञापन
Kanpuriya director Amar Kaushik's film stree earn 100 crore in 16 days
'स्त्री' फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक सभी कलाकारों के साथ

विस्तार

डायरेक्टर अमर कौशिक की फिल्म ‘स्त्री’ इन दिनों बॉलीवुड में सुर्खियां और नोट दोनों बटोर रही है। जबरदस्त ड्रामा, कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म ने 16 दिन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अपनी पहली ही फिल्म से कानपुर के अमर कौशिक बॉलीवुड के बड़े फिल्म निर्देशकों की श्रेणी में शामिल हो चुके हैं। 
विज्ञापन

कानपुर (तेजाब मिल कैंपस) के अमर कौशिक को बचपन से ही फिल्मों में जाने का रुझान था। इसके लिए उन्होेंने स्टोरी राइटिंग और फिल्म डायरेक्शन सीखा, बीच-बीच में वह एक्टिंग भी करते रहे। साल 2006 में मायानगरी मुंबई पहुंचकर उन्होेंने अपनी पहली फिल्म ‘आमिर’ बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर बनाई। इसके बाद वह ‘नो वन कैन किल्ड जेसिका’, ‘गो गोआ गॉन’, ‘फुकरे’ और ‘घनचक्कर’ फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर बन गए। कौशिक के फिल्मी करियर में बड़ा टर्निंग प्वाइंट तब आया जब वह ईरान के मशहूर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म निर्माता माजिद मजीदी के संपर्क में आए।
विज्ञापन

अमर की फिल्म ‘स्त्री’ ने इस तरह पाई बड़ी सफलता 

Kanpuriya director Amar Kaushik's film stree earn 100 crore in 16 days
'स्त्री' फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक सभी कलाकारों के साथ
अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री ने 16वें दिन यानि इस शनिवार को तीन करोड़ 37 लाख रुपये का कलेक्शन किया और फिल्म की कुल कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 101 करोड़ 43 लाख रुपये हो गई है। ‘स्त्री’ ने रिलीजिंग के तीसरे शुक्रवार को दो करोड़ 14 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। पहले ही दिन फिल्म ने ने छह करोड़ 82 लाख रुपये से ओपनिंग ली थी। फिल्म को पहले हफ्ते में 60 करोड़ 39 लाख रुपये और दूसरे सप्ताह में 35 करोड़ 14 लाख की कमाई की थी। 
 

कानपुर में टैलेंट भरा पड़ा है

Kanpuriya director Amar Kaushik's film stree earn 100 crore in 16 days
'स्त्री' फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक सभी कलाकारों के साथ
अमर कौशिक ने बताया कि कानपुर मेरी रग-रग में बसता है। मैं पूरा कनपुरिया ही हूं। मेरा बचपन और जवानी कानपुर में बीती है। कानपुर में ही मैंने सब कुछ सीखा। शहर के युवा बहुत टैलेंटेड हैं बस उन्हें सही दिशा मिलनी चाहिए। शहर की बोली इतनी अच्छी है कि मुंबई में भी लोग इसको फॉलो करते हैं। दोस्तों के बीच गुजारे दिनों और अनुभवों का फिल्मों में जरूर इस्तेमाल करता हूं। 
 
विज्ञापन

अमर कौशिक का प्रोफाइल

Kanpuriya director Amar Kaushik's film stree earn 100 crore in 16 days
'स्त्री' फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक सभी कलाकारों के साथ
नाम: अमर कौशिक
पेशा: फिल्म डायरेक्टर 
जन्म: 14 अगस्त 1983
घर: तेजाब मिल कैंपस, कानपुर
पिता: एलआर कौशिक
मां: शशि कौशिक
शिक्षा: डीएवी से ग्रेजुएशन 
उपलब्धि: 'स्त्री' फिल्म के डायरेक्टर, 'आबा' फिल्म से अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता

डायरेक्शन की बदौलत दर्शकों का दिल जीता

Kanpuriya director Amar Kaushik's film stree earn 100 crore in 16 days
'स्त्री' फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक सभी कलाकारों के साथ
अमर की शॉर्ट फिल्म ‘आबा’ ने कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड जीते। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, विजय राज और पंकज त्रिपाठी की इस लो बजट की फिल्म से अमर कौशिक ने साबित कर दिया कि बेहतरीन और सधे डायरेक्शन की बदौलत किसी भी फिल्म से दर्शकों का दिल जीता जा सकता है। अगले साल ‘स्त्री-2’ फिल्म बनाने की तैयारी अमर कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed