फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Zika Virus: Confirmation of Zika virus in 10 people including a woman

Kanpur Zika Virus: एक महिला समेत 10 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि, 89 हुई संक्रमितों की संख्या

Sun, 07 Nov 2021 04:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Nov 2021 04:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण के बाद फैला डेंगू और वायरल का प्रकोप अभी पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ कि जीका वायरस ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कानपुर में कुल जीका संक्रमितों की संख्या 89 पहुंच गई है।

विज्ञापन
Kanpur Zika Virus: Confirmation of Zika virus in 10 people including a woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जीका के 10 नए संक्रमित रविवार को और मिले हैं। इनमें एक महिला रोगी भी है। इस तरह चकेरी क्षेत्र में अब तक जीका के 89 संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमितों में कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीमें संक्रमितों की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। 
विज्ञापन


नए संक्रमित भी कंटेनमेंट जोन के रहने वाले हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सैंेलिंग का अभियान चलाया जा रहा है। ज्यादातर रोगी एसिम्प्टोमैटिक है यानी उनमें कोई लक्षण नहीं उभरा है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक जीका संक्रमित एक गर्भवती मिली है। उसकी बराबर जांच की जा रही है। इसके साथ ही गर्भस्थ शिशु में आने वाले बदलाव पर भी नजर है। अभी तक चार साल से 20 साल उम्र के 19 जीका संक्रमित मिले हैं। इन रोगियों के लिए बालरोग विशेषज्ञों से भी मशविरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सिंह ने बताया कि घर-घर सर्वे किया जा रहा है। लक्षण मिलने पर लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। सभी गर्भवतियों की सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही रेडियोलॉजी सेंटरों को भी सतर्क किया गया है। गर्भस्थ शिशु के विकास में कोई दिक्कत होती है तो तुरंत जानकारी दी जाए।
 

कुछ तथ्य
- जीका वायरस डेंगू फैलाने वाले मच्छर एडीज से फैलता है
- गर्भवती महिलाओं के लिए यह अधिक खतरनाक है
- गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क का विकास नहीं होता
- इसकी मृत्यु दर कम बताई जाती है
- पहली बार वर्ष 1952 में यह अफ्रीका के जंगल में एक लंगूर में मिला
- वर्ष 1954 में इसे विषाणु करार दिया गया
- वर्ष 2007 में एशिया और वर्ष 2021 में केरल और महाराष्ट्र में केस मिले
- 60 फीसदी संक्रमितों में रोग के लक्षण नहीं उभरते

रोग के लक्षण
- हल्का बुखार
- शरीर में दाने और लाल चकत्ते
- सिर दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
- आंखों में लाली
- गुलेन बारी सिंड्रोम, न्यूरोपैथी

बचाव
- खुद को मच्छरों के काटने से बचाएं
- शरीर को फुल आस्तीन के कपड़ों से ढंके रखें
- मच्छरों को घर के आसपास पनपने न दें
- गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर मच्छरों से बचाएं
- घर के टूटे बर्तन, टायर, कूलर में पानी भरा न रहने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed