फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur youth murdered with sharp-edged weapon

Kanpur News: धारदार हथियार से कानपुर के युवक की हत्या

Fri, 03 Apr 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 03 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Kanpur youth murdered with sharp-edged weapon
कानपुर देहात। शिवली थाना क्षेत्र के मकरंदपुर बंथा गांव के पास गुरुवार रात को एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। खेतों की ओर गए किसानों ने रामगंगा नहर पटरी किनारे गेहूं के खेत में शव पड़ा देख पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




कानपुर नगर के सचेंडी थाना क्षेत्र के झखरा निवासी राजा बाबू (20) पुत्र रामलखन वर्मा का खून से लथपथ शव गुरुवार रात साढ़े आठ बजे के करीब खेतों की ओर गए किसानों ने गांव से एक किलोमीटर दूर शिवपाल शर्मा के खेत में पड़ा देखा। उसके चेहरे, सिर व सीने में धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पास में ही सड़क किनारे उसकी बाइक खड़ी थी। हैंडल में हेलमेट टंगा था। युवक की हत्या की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंचे एएसपी राजेश पांडेय, सीओ आलोक कुमार, थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने घटना स्थल की छानबीन के साथ बाइक के आरटीओ पंजीकरण नंबर की मदद से घटना की जानकारी राजाबाबू के परिजन को दी। मौके पर आए राजा बाबू के पिता रामलखन वर्मा ने बताया कि बेटा पुट्टी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग करता था। गुरुवार शाम पांच बजे के करीब बेटा बाइक से अपनी दादी राजेश्वरी देवी को शिवली थाना क्षेत्र के भौआपुरवा निवासी बुआ आरती के घर छोड़ने के लिए गया था। बेटे ने अगले दिन घर आने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




.....................



हाथ पीले होने से कुछ दिन पहले हो गई हत्या



झकरा निवासी राजा बाबू की हत्या की सूचना उसके घर पहुंचने पर मां ममता, बाबा गोरेलाल, छोटा भाई अंकुश, बहन लक्ष्मी, बटुइया निवासी शादीशुदा बहन रानी, सरला समेत अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। पिता रामलखन वर्मा ने बताया कि बेटे राजा बाबू की शादी अकबरपुर थाना क्षेत्र के दस्तमपुर निवासी युवती के साथ तय हुई थी। 28 अप्रैल को बेटे की घर से बरात जानी थी। इसको लेकर परिजन तैयारी में जुटे थे मगर शादी से कुछ दिन पहले ही बेटे की हत्या से घर में खुशियां आने से पहले गम के बादल छा गए।



....................



एक घंटे में दिया गया वारदात को अंजाम



राजाबाबू की हत्या की जानकारी होते ही भौआपुरवा निवासी उसकी बुआ आरती, दादी राजेश्वरी देवी व अन्य रिश्तेदार करीब पांच किलोमीटर दूर घटना स्थल पर पहुंच गए। दादी ने बताया कि पौत्र के मन में क्या आया उन्हें पता नहीं था। उनको भौआपुरवा में छोड़ने के बाद पौत्र शाम साढ़े सात बजे के करीब घर जाने की बात कहकर निकला था लेकिन एक घंटे बाद उसकी हत्या की जानकारी मिली। वहीं स्थानीय लोगों ने शव की दशा को देखकर वारदात को अंजाम देने में दो से अधिक लोगों के होने की आशंका जाहिर की है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि परिजन के अनुसार युवक के पास मोबाइल था। छानबीन के दौरान उसके पास से मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। जेब से कुछ रुपये मिले हैं। युवक के मोबाइल की सीडीआर निकलवाने के साथ अन्य बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।




......................



वर्जन.........



युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है। फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले की कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - राजेश पांडेय, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed