{"_id":"647465145af3b85c23072596","slug":"kanpur-youth-misdeed-with-woman-after-giving-her-intoxicant-report-filed-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 29 May 2023 02:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 29 May 2023 02:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के चकेरी में युवक ने एक महिला को नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है। महिला ने बताया कि वह अपनी छह साल की बेटी के साथ पति से अलग किराये के मकान में रहती है। इलाके का युवक आदित्य वर्मा उसके घर आता जाता था। 22 अप्रैल को युवक ने उन्हें अपने मकान की दूसरी मंजिल पर रहने के लिए कमरा दे दिया।
विज्ञापन
एक दिन युवक ने उन्हें कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद विरोध किया तो शादी का झांसा दिया। इसके बाद से वह उनका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि आदित्य के पिता भी उनसे छेड़खानी करते थे। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो उस धमकाने लगा।
विज्ञापन