{"_id":"6a6e1ab608748224fa061f34","slug":"kanpur-youth-dies-after-suffering-electric-shock-from-high-mast-pole-2026-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हाईमास्ट पोल में उतरे करंट से युवक की मौत, बचाने की कोशिश नाकाम, 10 मिनट तक तड़पता रहा शंभू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हाईमास्ट पोल में उतरे करंट से युवक की मौत, बचाने की कोशिश नाकाम, 10 मिनट तक तड़पता रहा शंभू
Sat, 01 Aug 2026 09:42 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:42 PM IST
सार
Kanpur News: ई-रिक्शा चालक ने हिम्मत दिखा पीआरवी की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अजय उर्फ शंभू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छावनी मैकूपुरवा मोड़ पर स्थित हाईमास्ट पोल में शुक्रवार रात उतरे करंट की चपेट में आकर लालबंगला, कालीबाड़ी निवासी अजय उर्फ शंभू (36) की हालत बिगड़ गई। करीब 10 मिनट तक सड़क पर पड़े तड़पते युवक को देख एक ई-रिक्शा चालक ने हिम्मत दिखा गमछे की मदद से उसे खंभे से दूर किया। सूचना पर पहुंची पीआरवी के पुलिस कर्मी सुनील कुमार और राहुल ने हूटर बजाकर यातायात साफ कराया। ई-रिक्शा चालक ने करंट से झुलसे युवक को पांच मिनट में अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे बचाने की सभी की कोशिशें नाकाम रहीं।
कालीबाड़ी निवासी अजय कुमार उर्फ शंभू एक गैस कंपनी में काम करता था। पिता मंगूलाल ने बताया कि शुक्रवार शाम वह लालकुर्ती स्थित ससुराल में पत्नी शशि और बेटी परी से मिलने गया था। पत्नी के मवेशियों के लिए चारा लाने को कहने पर वह साइकिल से निकले थे।
विज्ञापन
कालीबाड़ी निवासी अजय कुमार उर्फ शंभू एक गैस कंपनी में काम करता था। पिता मंगूलाल ने बताया कि शुक्रवार शाम वह लालकुर्ती स्थित ससुराल में पत्नी शशि और बेटी परी से मिलने गया था। पत्नी के मवेशियों के लिए चारा लाने को कहने पर वह साइकिल से निकले थे।
विज्ञापन
इसी खंभे से चिपक कर गई जान
- फोटो : अमर उजाला
परिजन के अनुसार आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि करीब 9:30 बजे मैकूपुरवा मोड़ के पास हाईमास्ट खंभे के संपर्क में आते ही उन्हें तेज करंट लगा और वहीं गिर गए। तड़पते रहे लेकिन डर के कारण कोई मदद नहीं कर पा रहा था। पिता मंगूलाल ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।
उनका कहना है कि यदि बिजली के खंभों की समय-समय पर जांच और रखरखाव किया जाता तो अजय की जान बच सकती थी। छावनी थाना प्रभारी अरविंद राय ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।