{"_id":"619359f14376e32752495447","slug":"kanpur-youth-died-due-to-police-beating","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पुलिस की बर्बरता के शिकार युवक की मौत, चोरी के शक में उठा ले गई थी पुलिस, घर आने के बाद बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पुलिस की बर्बरता के शिकार युवक की मौत, चोरी के शक में उठा ले गई थी पुलिस, घर आने के बाद बिगड़ी हालत
Tue, 16 Nov 2021 12:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:43 PM IST
सार
कानपुर में युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस पर युवक को पीटने का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के कल्याणपुर पुलिस की बर्बरता का एक युवक शिकार हुआ है। चोरी के शक में हिरासत में लिए गए युवक को पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घर पहुंचने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ती गई। सोमवार रात अस्पताल ले जाते वक्त युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है।
वहीं, पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज कराने वाले वादी पर हत्या का केस दर्ज किया है। कल्याणपुर के माधवपुरम में स्थित आईआईटी सोसाइटी निवासी जितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ कल्लू (23) मुंबई में रहकर शटरिंग का काम करता था। दिवाली पर वह घर आया था। पड़ोसी वाईएस दीक्षित ने दिवाली के दूसरे दिन जितेंद्र व उसके भाई कृष्णा उर्फ किन्ना पर चोरी की नामजद एफआईआर दर्ज कराई थी।

जितेंद्र के परिजनों के मुताबिक तब से पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। रविवार की दोपहर को पुलिसकर्मी घर से जितेंद्र को उठा ले गए थे। रात करीब दस बजे फोन आया कि उसको ले जाओ आकर। तब जितेंद्र की बहन पूनम व मानसी थाने गईं और उसको ले आईं। वह डरा सहमा था। जितेंद्र बार-बार कह रहा था कि उसके पेट में दर्द हो रहा था। पुलिस के डर की वजह से वह अपने दोस्त के ढाबे में रुक गया था। सोमवार रात उसकी तबीयत बिगड़ी।
तब परिजन उसको अस्पताल ले जा रहे थे। तभी रास्ते में जितेंद्र की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से जितेंद्र की मौत हुई है। डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति, एसीपी कल्याणपुर दिनेश कुमार शुक्ला समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाईएस दीक्षित पर हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस अफसरों का कहना है कि एफआईआर तहरीर के आधार पर दर्ज की गई है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। जांच जारी है। परिजनों ने जो भी आरोप लगाए हैं उन सभी की जांच की जाएगी। जिसकी भूमिका मिलेगी, उन पर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी पश्चिम