{"_id":"6a26f30b32acdce87f0cfb78","slug":"kanpur-young-woman-exploited-for-a-year-under-the-pretext-of-marriage-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शादी का झांसा देकर युवती का एक साल तक किया शोषण, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे पीटा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शादी का झांसा देकर युवती का एक साल तक किया शोषण, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे पीटा, रिपोर्ट
Mon, 08 Jun 2026 10:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
किदवईनगर थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्रा निवासी युवती ने किदवईनगर के एक शादीशुदा प्रापर्टी डीलर पर शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सेनपश्चिम पारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक के विवाहित होने का पता चलने पर जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए उसे पीट दिया।
विज्ञापन
बर्रा निवासी युवती ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि किदवईनगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र निषाद बीते एक साल से उसके पीछे पड़ा था। देवेंद्र ने उसे झूठे प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर बीते एक वर्ष से शारीरिक शोषण करता रहा। मना करने पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। करीब पांच माह पहले देवेंद्र के विवाहित और दो बच्चे भी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
आरोप है कि बीते 14 मई को देवेंद्र ने धमकी देते हुए सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के समाधि पुलिया स्थित अपने कार्यालय बुलाया। शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पीटा। सेनपश्चिम थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पीटने की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन