{"_id":"68446d11f91a631ae502a2fd","slug":"kanpur-young-man-fell-from-the-second-floor-while-spitting-masala-death-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मसाला थूकते समय दो मंजिल से गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मसाला थूकते समय दो मंजिल से गिरा युवक, मौत से मचा कोहराम
Sat, 07 Jun 2025 10:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Jun 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
सेन पश्चिम पारा थाना
- फोटो : अमर उजाला
रात में मसाला थूकते समय संतुलन बिगड़ने से युवक दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। कांशीराम अस्पताल में उसने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के सतबरी रोड निवासी प्राइवेट कर्मी रामनरेश ने बताया कि परिवार में पत्नी बीना और दो बच्चे ऋषि मिश्रा उर्फ राज (21) व खुशी हैं। ऋषि इंटर पास करने के बाद किराना दुकान में काम करता था। रामनरेश के अनुसार, शुक्रवार को बिजली न आने पर बेटा दूसरी मंजिल पर सोने गया था।
विज्ञापन
रात करीब 1.30 बजे अंधेरे में बालकनी से मसाला थूकने गया, जहां संतुलन बिगड़ने से नीचे आ गिरा। परिजनों ने बताया कि घुटनों के बराबर बाउंड्रीवाल बनी हुई है। लेकिन अंधेरे के कारण वह देख नहीं पाया और हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन