फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur young man broken by illness and addiction committed suicide by jumping at Bagaha Ghat

Kanpur: बीमारी और नशे से टूटा युवक, बगहा घाट पर छलांग लगाकर दी जान, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 21 Feb 2026 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Feb 2026 09:41 AM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर के कमालपुर निवासी गोविंद (35) ने बीमारी और नशे की लत से तंग आकर शुक्रवार शाम गंगा में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Kanpur young man broken by illness and addiction committed suicide by jumping at Bagaha Ghat
शव को नाव से बाहर लाते गोताखोर - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक ने गंगा में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्रामीणों ने बताया कि कमालपुर गांव के रहने वाले गोविंद कुमार (35) पुत्र रामस्वरूप पासवान ने बीमारी और नशे की लत से परेशान होकर गंगा नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब पांच बजे गोविंद बगहा गांव में गंगा किनारे टहल रहा था। अचानक उसने गंगा में छलांग लगा दी। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह गहरे पानी में समा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Trending Videos




शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों ने बताया कि गोविंद लंबे समय से बीमार चल रहे थे और नशे के आदी थे। उनके परिवार में पत्नी शालिनी और दो छोटे बेटे हैं। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, काफी समय से उपचार चल रहा था। इससे परेशान होकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed