{"_id":"6a376c25aa071b9af80abe86","slug":"kanpur-yoga-at-reserve-police-lines-police-commissioner-calls-yoga-key-to-stress-free-and-disciplined-life-2026-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रिजर्व पुलिस लाइन में योगमय हुई खाकी, पुलिस आयुक्त ने कहा- योग तनावमुक्त और अनुशासित जीवन की कुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रिजर्व पुलिस लाइन में योगमय हुई खाकी, पुलिस आयुक्त ने कहा- योग तनावमुक्त और अनुशासित जीवन की कुंजी
Sun, 21 Jun 2026 10:14 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:14 AM IST
सार
Kanpur News: रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने तनावमुक्त और अनुशासित जीवन के लिए योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
रिजर्व पुलिस लाइन में योग के आसन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, में रविवार को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के नेतृत्व एवं उपस्थिति में अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने सभी को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवनशैली विकसित करने का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन
सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान
योगाभ्यास के दौरान उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने स्वस्थ, अनुशासित एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" के मूलभाव के साथ योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी और प्रशिक्षु मौजूद रहे।