फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Year Ender 2023, War gave a blow but industries grew in the city, gold-share market shined, tax recover

Year Ender 2023: युद्ध ने दिया झटका पर शहर में बढ़े छोटे उद्योग, सोना-शेयर बाजार चमका, 92 करोड़ की टैक्स रिकवरी

Fri, 29 Dec 2023 02:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Dec 2023 02:45 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर के उद्योगों और इंडस्ट्रीज के लिए साल 2023 मिलाजुला खास रहा। एक ओर जहां, रूस-यूक्रेन और इस साल शुरू हुए इस्राइल-हमास युद्ध से निर्यात को झटका लगा। वहीं, शहर में 30307 उद्यमों का पंजीकरण भी हुआ।

विज्ञापन
Kanpur Year Ender 2023, War gave a blow but industries grew in the city, gold-share market shined, tax recover
Kanpur Year Ender 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2023 कानपुर के उद्योग-बाजार के लिए मिला जुला रहा है। पहले रूस-यूक्रेन और इस साल शुरू हुए इस्राइल-हमास युद्ध से शहर के निर्यात को तगड़ा झटका लगा। एक हजार करोड़ का निर्यात पिछले साल की तुलना में घटा जरूर पर एमएसएमई ने खासी राहत दी है। इसी के कारण शहर में छोटे उद्योग बढ़े। एक अप्रैल 2023 से 27 दिसंबर के बीच शहर में 30307 उद्यम पंजीकरण हुए। इसमें 70 प्रतिशत उत्पादन क्षेत्र की इकाइयां हैं और 30 प्रतिशत सेवा क्षेत्र की हैं।

विज्ञापन

शहर अब 75 हजार उद्यम पंजीकरण वाला बन गया है। वहीं, शेयर बाजार में शहर की कैश टर्नओवर सेगमेंट में हिस्सेदारी एक प्रतिशत पहुंची। वहीं सोने और चांदी ने दाम के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया। अमेरिका के बाद यूरोप में शहर से बड़े पैमाने पर चमड़ा और चमड़ा के उत्पाद, इंजीनियरिंग, प्लास्टिक, रेडमीट, किचन मसाला निर्यात किया जाता है। यूरोपीय यूनियन में 27 देश शामिल हैं। रूस-यू्क्रेन युद्ध के चलते वैश्विक आर्थिक मंदी की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

इससे निर्यात पर असर पड़ने लगा था। पिछले साल शहर से 2022-23 में 8995 करोड़ का निर्यात किया गया था, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में सितंबर 2023 तक कुल 4512 करोड़ का निर्यात किया जा चुका है। पिछले साल इस अवधि में 5500 करोड़ का निर्यात किया गया था। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के संयोजक आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि युद्धों के चलते वैश्विक मंदी, बढ़ती ब्याज दर और उच्च मुद्रास्फीति के कारण मांग और निर्यात प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ महीने में 29905 सूक्ष्म इकाइयों ने कराया पंजीकरण
उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक अप्रैल से 27 दिसंबर 2023 तक शहर में कुल 30307 उद्यम पंजीकरण हुए हैं। इनमें 29,905 सूक्ष्म इकाइयों का पंजीकरण हुआ। इनके जरिये 5,22,97,00,150 रुपये का निवेश आया। नेट टर्नओवर 48,47,97,75,947 रुपये रहा। इस दौरान मध्यम इकाइयों के 371 पंजीकरण हुए। 1569740159 करोड़ का निवेश आया।

एमएसएमई पॉलिसी 2022 के तहत शहर में पहली इकाई भी शुरू हुई
मध्यम श्रेणी की 31 इकाइयों का पंजीकरण हुआ। उन्होंने बताया कि अब शहर में 75050 उद्यम पंजीकरण हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि चमड़ा और चमड़ा के उत्पादों की 1817, एग्रोफूड की 1610, प्लास्टिक उत्पादों 1110, रेडीमेड गारमेंट की 1065, होजरी की 270 इकाइयों का पंजीकरण हुआ। उन्होंने बताया कि एक जिला एक उत्पाद में सब्सिडी देने में पूरे प्रदेश में कानपुर अव्वल आया। एमएसएमई पॉलिसी 2022 के तहत शहर में पहली इकाई भी शुरू कराई गई।

शहर का शेयर मार्केट बाजार सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा
इस साल शहर का शेयर और म्यूचुअल फंड कारोबार नए शिखर पर रहा। कैश सेगमेंट टर्नओवर में हिस्सेदारी बढ़कर एक प्रतिशत हो गई। म्युचुअल फंड कारोबार सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचा। कुल निवेश पहली बार 25000 करोड़ के पार चला गया। म्युचुअल फंड निवेश में शहर देश में 14वें और प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। शहर में रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड वितरकों की संख्या 1981 है। म्युचुअल फंड फोलियो की संख्या करीब 8.25 लाख है। हर महीने तकरीबन 20 हजार म्यूचुअल फंड में निवेश के आवेदन आ रहे हैं।

सोना-चांदी के दाम भी बढ़े रहे
पिछले साल 31 दिसंबर को सोने का भाव प्रति दस ग्राम 54400 रुपये था। 27 दिसंबर 2023 को सोने का भाव प्रति दस ग्राम 64850 रुपये हो गया। दो दिसंबर 2023 को सोने के भाव सर्वाधिक स्तर पर 65050 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए थे। पांच मई 2023 को चांदी का भाव प्रति किलो 79 हजार रुपये हो गया था। पिछले साल 31 दिसंबर को चांदी का भाव प्रति किलो 66600 रुपये था। 27 दिसंबर 2023 को चांदी का भाव प्रति किलो 76475 रहा।

15 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी शहर के उद्योगों की सूरत
शहर में 14872 करोड़ के निवेश से उद्योगों की सूरत बदलेगी। फरवरी में प्रस्तावित ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। हालांकि अभी कोई तिथि शासन ने घोषित नहीं की है लेकिन सभी तैयारी पूरी रखने के निर्देश हैं। सेरेमनी के लिए 197 निवेश प्रस्ताव धरातल पर आने के लिए तैयार हो चुके हैं। इनकी सूची भी फाइनल हो गई है। यूपी ग्लोबल इंवेसटर्स समिट में शहर के उद्यमियों ने 623 निवेश प्रस्ताव के जरिए 82 हजार करोड़ से ज्यादा के अलग-अलग विभागों के एमओयू किए थे।

कई हजार करोड़ के प्रस्ताव धरातल पर लाने की तैयारी
इसमें 583195 रोजगार सृजन का खाका रखा गया है। अब ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए 197 प्रस्ताव की सूची फाइनल कर ली गई है। इसमें 9 खाद्य और नमकीन की इकाई हैं। एक ई-रिक्शा, दो आटोमोबाइल, दो पॉलीमर और पाॅलीट्यूब की इकाई हैं। 9 से ज्यादा पैकेजिंग उत्पादों की इकाइयां हैं। मिनरल की एक इकाई है। इसके अलावा ट्रेडिंग, होजरी, टेक्सटाइल की इकाइयां हैं। ग्रुप हाउसिंग और मेडिकल उद्योग में कई हजार करोड़ के प्रस्ताव धरातल पर लाने की तैयारी है। फूड, फूड प्रोसेसिंग, ई-रिक्शा, पॉली टयूब, पॉलीमर, पैकेजिंग, खाद्य और लॉजिस्टिक पार्क वाली इकाई शामिल हैं। सबसे बड़ा रमईपुर मेगा लेदर क्लस्टर का प्रोजेक्ट है।

छापा मारकर 92 करोड़ टैक्स जमा कराया, प्रदेश में कानपुर जोन दो को सातवां स्थान
शहर में इस साल जीएसटी और आयकर विभाग ने बड़े-बड़े प्रतिष्ठानों और कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि की है। इस साल एसजीएसटी के स्पेशल इन्वेस्टीगेशन ब्रांच (एसआईबी) ने 30 नवंबर तक 152 जांच की और 92 करोड़ की कर चोरी पकड़ी गई और रकम जमा कराई गई। पिछले साल 122 जांच की गई थी। 28 करोड़ टैक्स जमा कराया गया था। टैक्स जमा के प्रतिशत मामले में कानपुर जोन दो पूरे प्रदेश में सातवें और कानपुर जोन एक 13वें स्थान पर है।

एसआईबी ने नवंबर 2023 तक 152 जगहों पर की कार्रवाई
पूरे प्रदेश में एसजीएसटी के 20 जोन हैं। कानपुर जोन एक और जोन दो में बंटा है। जोन दो में इस वित्तीय वर्ष के नवंबर तक 91 जांच कराई गईं। 49 करोड़ 55 लाख टैक्स जमा कराया गया। जोन एक में इस अवधि में 61 जांच करके 43 करोड़ पांच लाख टैक्स जमा कराया गया। एसजीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड एक गुना सिंह बौनाल ने बताया कि पिछले साल की तुलना में जांच ज्यादा कराई गई और 92 करोड़ से ज्यादा टैक्स जमा कराया गया। कानपुर जोन दो में जमा का प्रतिशत 138.82 प्रतिशत रहा। कानपुर जोन एक में जमा प्रतिशत 120.62 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed