फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Work on Siddhnath Ghat began three months ago, and groundbreaking ceremony has now taken place

Kanpur: सिद्धनाथ घाट का तीन माह पहले काम शुरू, अब हुआ भूमि पूजन

Mon, 29 Sep 2025 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Sep 2025 10:59 PM IST
सार

Kanpur News: विधानसभा अध्यक्ष, महापौर ने भूमि पूजन किया। दाह संस्कार स्थल का लोकार्पण भी हुआ।
 
विज्ञापन
Kanpur: Work on Siddhnath Ghat began three months ago, and groundbreaking ceremony has now taken place
विधानसभा अध्यक्ष, महापौर ने भूमि पूजन किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धनाथ घाट का पुनर्निर्माण शुरू होने के तीन महीने बाद सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और महापौर प्रमिला पांडेय ने इस कार्य और आधुनिक अंत्येष्टि स्थल का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही सिद्धनाथ श्मशान घाट में दाह संस्कार स्थल का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

नगर निगम सीएंडडीएस के माध्यम से जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ घाट का पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण कार्य 10.42 करोड़ रुपये से करा रहा है। ठेकेदार कंपनी ने जून माह में कार्य शुरू कर दिया था। इसमें 18 पाइल (बुनियाद के पिलर), प्लिंथ बैंड और आरसी फ्लोरिंग का कार्य पूरा हो चुका है। इस प्रकार पांच प्रतिशत कार्य हो चुका है। गंगा में बाढ़ से जलभराव के कारण कार्य बाधित है।
विज्ञापन

Kanpur: Work on Siddhnath Ghat began three months ago, and groundbreaking ceremony has now taken place
पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण के बाद इस तरह नजर आएगा सिद्धनाथ घाट - फोटो : अमर उजाला
एक दिसंबर 2026 तक काम पूरा होना है। इसमें पर्यावरण अनुकूल तकनीक से दाह संस्कार के लिए गोबर से बने लट्ठों का प्रयोग किया जाएगा। दावा किया कि इस विधि से लकड़ी की खपत में 70 प्रतिशत तक कमी आएगी।

Kanpur: Work on Siddhnath Ghat began three months ago, and groundbreaking ceremony has now taken place
पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण के बाद इस तरह नजर आएगा सिद्धनाथ घाट - फोटो : अमर उजाला
दाहसंस्कार की लागत और प्रदूषण भी कम होगा। परंपरागत रीति-रिवाजों का सम्मान करते हुए पर्यावरण संरक्षण हो सकेगा। महाना ने कहा कि यह परियोजना पूरे प्रदेश के लिए एक आदर्श मॉडल सिद्ध होगी।
विज्ञापन

Kanpur: Work on Siddhnath Ghat began three months ago, and groundbreaking ceremony has now taken place
पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण के बाद इस तरह नजर आएगा सिद्धनाथ घाट - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस परियोजना में योगदान देने वाले ग्रीन रिवोल्यूशन फाउंडेशन और नगर निगम टीम की सराहना की।महापौर ने नागरिकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करने और नगर को स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Kanpur: Work on Siddhnath Ghat began three months ago, and groundbreaking ceremony has now taken place
पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण के बाद इस तरह नजर आएगा सिद्धनाथ घाट - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त सुधीर कुमार, मुख्य अभियंता एसएफए जैदी, जोन-2 के प्रभारी अभियंता दिवाकर भाष्कर आदि शामिल रहे।

Kanpur: Work on Siddhnath Ghat began three months ago, and groundbreaking ceremony has now taken place
पुनर्निर्माण और सुंदरीकरण के बाद इस तरह नजर आएगा सिद्धनाथ घाट - फोटो : अमर उजाला

ये कार्य होंगे
पक्के घाटों का निर्माण, स्नान के लिए सीढ़ियों का जीर्णोद्धार, बैठने व प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, शौचालय का निर्माण। सुंदरीकरण, पौधरोपण, कैमरे, अग्निशमन यंत्र, लैंडस्केपिंग, शव यात्रा व नौका विहार के लिए अलग रास्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed