फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Women molested during Ganga bath, lathi-charge in protest, video goes viral

Kanpur: गंगा स्नान के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़, विरोध में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

Sun, 15 Jun 2025 10:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Jun 2025 10:21 PM IST
सार

Kanpur News: गंगा स्नान के दौरान महिलाओं से हुई छेड़छाड़ के विरोध में लाठी-डंडे चले। घटना ड्योढ़ीघाट की है।

विज्ञापन
Kanpur: Women molested during Ganga bath, lathi-charge in protest, video goes viral
जमकर चले लाठी-डंडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरवल के सेमरझाल गांव में भागवत कथा समापन होने के बाद रविवार को कलश विसर्जन के लिए ड्योढ़ी घाट गई महिलाओं से गंगास्नान के दौरान युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। गांव के राजकुमार ने बताया कि नौ दिन से चल रही कथा के समापन के बाद गांव के सभी लोग अपनी परिवार की महिलाओं और युवतियों के साथ कलश विसर्जन के लिए ड्योढी घाट गंगा स्नान करने आए थे।

विज्ञापन


इसी दौरान वहां पर पहले से स्नान कर रहे कुछ युवकों ने गंगा स्नान करने के लिए नीचे उतरी महिलाओं को देखकर अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिलाओं और युवतियों के कपड़े घसीटकर छेड़खानी करने लगे। तभी गांव के कामता और राकेश समेत अन्य लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। राकेश और कामता के सिर तथा शरीर पर गहरी चोटें आ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इंसपेक्टर महाराजपुर संजय कुमार पांडेय ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वीडियो से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed