{"_id":"6a6b74387765f2a40a0d9eba","slug":"kanpur-woman-s-condition-deteriorates-after-delivery-dies-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत से मचा कोहराम, परिजन ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत से मचा कोहराम, परिजन ने किया हंगामा
Thu, 30 Jul 2026 09:27 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 30 Jul 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में गुरुवार सुबह मोनिका देवी (29) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। साढ़ थानाक्षेत्र के बरी गांव निवासी मनोज कुमार हाइड्रा चालक हैं। उन्होंने बताया कि मोनिका ने 24 जुलाई को भीतरगांव सीएचसी में सामान्य प्रसव से बच्चे को जन्म दिया था। 27 जुलाई को कमजोरी के कारण उन्हें हनुमंत विहार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चार यूनिट खून चढ़ाया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि गुरुवार देर रात पेट दर्द होने पर इंजेक्शन दिया गया। इससे उन्हें तेज बुखार आया और हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक बताकर आईसीयू ले जाने के बाद मोनिका को मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने तहरीर मिलने पर जांच की बात कही।
विज्ञापन