फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman in a relationship with two men murdered; both men absconding

कानपुर: दो युवकों के साथ रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, दोनों फरार

Sat, 24 Oct 2026 05:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 24 Oct 2026 05:51 PM IST
सार

महिला चकेरी के स्वर्ण जयंती विहार में 20 दिन पहले किराये पर रहने आई थी। दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Kanpur: Woman in a relationship with two men murdered; both men absconding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चकेरी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में लिवइन में रह रही 32 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार रात हुई वारदात के बाद उसके साथ रहने वाला युवक कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया। दो दिन तक महिला के नजर नहीं आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देवरिया से पहुंची मां ने शव की शिनाख्त की।

विज्ञापन


महिला करीब 20 दिन पहले ही स्वर्ण जयंती विहार में किराये पर रहने आई थी। उसकी शादी पहले उन्नाव निवासी युवक से हुई थी, लेकिन बाद में तलाक हो गया था। इसके बाद वह एक युवक के साथ लिवइन में रहने लगी। इस बीच एक अन्य युवक का भी उसके घर आना-जाना था। महिला के दोनों युवकों के साथ संबंध थे। किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद भी हुआ था और इस संबंध में मुकदमा चल रहा था। वारदात के बाद दोनों युवक फरार हैं। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और दोनों युवकों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed