{"_id":"68594e8ee86a144ff003092a","slug":"kanpur-woman-brutally-beaten-after-being-asked-for-toilet-fee-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: शौचालय का मांगा शुल्क तो महिला को कीचड़ में गिराकर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: शौचालय का मांगा शुल्क तो महिला को कीचड़ में गिराकर बेरहमी से पीटा
Mon, 23 Jun 2025 06:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Jun 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
महिला को पीटने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी थानाक्षेत्र में अहिरवां के बीबीपुर में महिला कर्मी ने शौचालय का शुल्क मांगा तो दबंगों ने उन्हें कीचड़ में गिराकर पीट दिया। बीबीपुर निवासी रेनू देवी ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनके मोहल्ले में बने प्राइवेट सुलभ शौचालय में वह कार्यरत हैं। रेनू ने बताया कि इलाके के दो दबंग अक्सर शौचालय का इस्तेमाल कर लेते। शुल्क मांगने पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोप है कि 21 जून को भी दबंगों ने शौचालय का इस्तेमाल किया। शुल्क मांगने पर गालीगलौज कर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
महिला को पीटने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इतना ही नहीं कीचड़ में गिराकर बेरहमी से पिटाई कर दी। लोगों ने बीच बचाव कर शांत कराया। रेनू का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनका मंगलसूत्र और 400 रुपये भी गिर गए। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।