फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Woman Beats Man Accused of Fraud, Slaps Him Repeatedly; Video Goes Viral

Kanpur: ठगी के आरोपी को महिला ने पीटा, जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

Sun, 15 Mar 2026 11:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 15 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Woman Beats Man Accused of Fraud, Slaps Him Repeatedly; Video Goes Viral
ठगी के आरोपी से महिला ने की मारपीट - फोटो : अमर उजाला
चकेरी के सनिगवां में लोगों को प्लॉट दिलाने, लोन करवाने समेत अन्य झांसे में लेकर ठगी करने के आरोपी को महिला ने कई थप्पड़ जड़े। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहा। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

सनिगवां निवासी रवि श्रीवास्तव, कैंट निवासी विपिन राजपूत, मीरपुर निवासी शारदा देवी, पटकापुर निवासी अनीता, खपरा मोहाल निवासी संगीता राजपूत आदि ने पुलिस को बताया कि ओमपुरवा निवासी आरोपी ने उन लोगों से लोन करवाने, प्लॉट दिलाने, मकान दिलाने आदि के नाम पर झांसा देकर किसी से आठ लाख तो किसी से 15 लाख रुपये हड़प लिए। कोई लाभ न मिलने पर जब दी हुई रकम वापस मांगी तो आरोपी ने धमकी दी। पीड़ितों ने बताया कि रविवार शाम को आरोपी उन्हें कार से सनिगवां में मिल गया। लोगों ने उसे रोककर रुपये मांगे तो अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन


नशे में रहे आरोपी ने अभद्रता की। इस पर लोगों ने उसे पीटा। तभी एक महिला ने कार में घुसकर आरोपी को छह सेकेंड में नौ थप्पड़ जड़ दिए। आरोपी को पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय पीड़ितों पर ही प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। पीड़ितों का कहना है कि पुलिस के कार्रवाई न करने पर अब वह लोग पुलिस कमिश्नर से शिकायत करेंगे। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed