{"_id":"66e72753f15f449d8f0a5142","slug":"kanpur-woman-accuses-husband-of-stealing-atm-and-withdrawing-rs-2-lakh-fir-lodged-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरा पति चोर है: एटीएम कार्ड से खाली कर दिया खाता, बैलेंस चेक करने के बाद पूछा तो धमकी देता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा पति चोर है: एटीएम कार्ड से खाली कर दिया खाता, बैलेंस चेक करने के बाद पूछा तो धमकी देता है
Mon, 16 Sep 2024 12:23 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:23 AM IST
सार
कानपुर में महिला ने पति पर एटीएम चुराकर दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। साथ ही पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के जाजमऊ में एक महिला ने अपने पति पर उनका एटीएम चुराकर खाते से कई बार में करीब दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर जाजमऊ पुलिस जांच कर रही है। जाजमऊ के ओमपुरवा की रहने वाली आफरीन खान के अनुसार उन्होंने अप्रैल महीने में अपना बैंक खाता खुलवाया था। एटीएम कार्ड भी जारी कराया लेकिन उसका पिन जारी नहीं कराया।
विज्ञापन
हालांकि उनके पति चांद खान ने एटीएम कार्ड चुराकर पिन जनरेट कर धीरे-धीरे खाते से रुपये निकालने शुरू कर दिए। कुछ दिन पहले जब उन्होंने खाते का बैलेंस चेक किया तो उसमें मात्र 448 रुपये ही बचे थे। पति से पूछा तो वह धमकाने लगा। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन