{"_id":"698b440d3821e8dd700c54f7","slug":"kanpur-wife-hanged-herself-from-the-same-hook-on-which-the-husband-hanged-himself-2026-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जिस कुंडे पर पति ने लगाया फंदा, पत्नी ने भी उसी में लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जिस कुंडे पर पति ने लगाया फंदा, पत्नी ने भी उसी में लटककर दी जान
Tue, 10 Feb 2026 08:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Feb 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
अंजली वर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दबौली में सोमवार दोपहर अंजली वर्मा (37) ने उसी कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी जिसमें दो साल पहले उसके पति अजय ने फंदा लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। दबौली निवासी स्नेहलता वर्मा का दो मंजिला मकान है। भूतल पर छोटा बेटा विजय राज पत्नी दीपाली व बेटी लाडो संग रहता है जबकि पहली मंजिल पर बड़ी बहू अंजली बेटी अद्रिका और बेटे रक्षित के साथ रहती थीं।
विज्ञापन
दूसरी मंजिल पर स्नेहलता भी रहती हैं। विजय ने बताया कि सोमवार को बच्चे स्कूल, मां बर्रा में रहने वाली बहन के घर और वह काम पर गए थे। घर पर अंजली और दीपाली थी। दीपाली कपड़े डालने छत पर गई तो दरवाजा बंद था। काफी देर खटखटाने पर भी दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आंशका से विजय को सूचना दी। इस पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पड़ोसी के घर की छत के रास्ते जाकर दरवाजा खोला तो दुपट्टे के सहारे अंजली का शव फंदे से लटका मिला। विजय के अनुसार अंजली के पास ई-ऑटो था जिसे ड्राइवर चलाता है। पांच दिन पहले ऑटो हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इससे वह काफी परेशान थीं। इंस्पेक्टर अभय सिंह ने बताया कि महिला के पति ने भी दो साल पहले आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
मां की मौत पर बिलखती बेटी
- फोटो : अमर उजाला
मां का शव देख चीख पड़ी बेटी
मां की मौत से अंजान बेटी जब स्कूल से घर पहुंची तो घर के बाहर मौजूद भीड़ देख चौंक गई। घर के अंदर पहुंचने पह मां का शव देख फूट फूटकर रोई।
मां की मौत से अंजान बेटी जब स्कूल से घर पहुंची तो घर के बाहर मौजूद भीड़ देख चौंक गई। घर के अंदर पहुंचने पह मां का शव देख फूट फूटकर रोई।