{"_id":"5ef7a5c78ebc3e42b542a3fe","slug":"kanpur-wife-hanged-after-write-16-page-suicide-note","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पत्नी 16 पन्नों का सुसाइड नोट लिख फांसी पर झूली, पति से कहा...इसलिए छोड़ रही हूं दुनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पत्नी 16 पन्नों का सुसाइड नोट लिख फांसी पर झूली, पति से कहा...इसलिए छोड़ रही हूं दुनिया
Sun, 28 Jun 2020 01:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र के सी ब्लॉक में ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर दुर्गेश (35) ने शनिवार को कमरे में फांसी लगा ली। खुदकुशी करने के पहले पीड़िता ने 16 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर दूध विक्रेता पति देवांश गुप्ता और सास पर गंभीर आरोप लगाए।
अपने तीन बच्चों की चिंता जाहिर कर बेबसी भी बयान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज कर जांच शुरू की है। मायके पक्ष का आरोप है कि सास और पति दुर्गेश को आए दिन प्रताड़ित करते थे। वह करीब एक सप्ताह से तनाव में थीं।

खुदकुशी करने के पहले दुर्गेश ने सुसाइड नोट लिखा, जिसे फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से अपने भाई आशीष को भेजा। इसकी जानकारी शनिवार सुबह भाई को मोबाइल चेक करने पर हुई। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि सुसाइड नोट में महिला ने पारिवारिक कलह के कारण खुदकुशी करने की बात लिखी है। मायका पक्ष के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
...इसलिए दुनिया छोड़ रही हूं
दुर्गेश ने सुसाइड नोट में लिखा... घर नहीं छोड़ सकती, इसलिए दुनिया छोड़ रही हूं। भगवान मेरे बच्चों को सद्बुद्धि देना और उनकी रक्षा करना। दुर्गेश ने अपनी मौत का जिम्मेदार सास और पति को ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा कि 2017 में सास ने मेरी गर्दन पर चाकू रखकर पति के साथ अलग रहने को मजबूर किया।
इसके बाद से पति भी मुझसे नफरत करने लगे। लगातार मुझे प्रताड़ित किया जाता रहा। पिछले पांच दिनों से मैंने कुछ नहीं खाया। पति मेरी शक्ल तक देखना नहीं चाहते थे। घर छोड़ कर चले जाने को कहते रहे। घर नहीं छोड़ सकती थी। इसलिए दुनिया छोड़ रही हूं।