फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Wife beat up husband along with lover

Kanpur: पहला पति छोड़कर चला गया, दूसरे को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पीटा, अब एक युवक से हुआ प्रेम

Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Wife beat up husband along with lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कानपुर में शुक्लागंज गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में विवाहिता का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। अब वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। शनिवार को पति ने उसे प्रेमी के साथ पकड़ लिया तो दोनों ने मिलकर पति की पिटाई कर दी। यहीं नहीं महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर उल्टे पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया। मामला कोतवाली पहुंचा तो पूछताछ में पता चला कि महिला का पहला पति छोडकर चला गया।

विज्ञापन


इसके बाद दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चला और परिजनों ने उसके साथ पूरे रीतिरिवाज के साथ ब्याह कर दिया। अब उसका तीसरे युवक से प्रेम प्रसंग हो गया और वह उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। कोतवाली में काफी कवायद के बाद भी कोई हल नहीं निकला है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि प्रेमी और दूसरे पति को बैठा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। लगभग 28 वर्षीय महिला ने शनिवार को दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसका पति उसे पीट रहा है। मौके पर पुलिस पहुंची तो माजरा कुछ अलग निकला।

विज्ञापन

पति ने बताया कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ भागने का प्रयास कर रही थी। उसने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसे पीटा। इस पर पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि छह साल पहले फतेहपुर के एक युवक से उसका विवाह हुआ था। दो साल पहले पति उसे छोड़कर मुंबई भाग गया, उससे एक बच्चा भी है। इसके बाद एक अन्य युवक से उसका प्रेम हो गया। इस पर पांच महीने पहले घर वालों ने उसके साथ उसका विवाह कर दिया। दूसरा पति उसे व उसके बच्चे को अक्सर मारता पीटता है। वहीं, दूसरे पति का आरोप है कि पत्नी का दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार को उसने दोनों को पकड़ लिया तो उन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed