Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Wedding procession returns without a bride after gold chain fails to materialize

कानपुर: फेरे की रस्म से पहले बिगड़ी बात, चेन न मिलने पर बिन दुल्हन लौट गई बरात

Sat, 28 Nov 2026 11:41 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 28 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Wedding procession returns without a bride after gold chain fails to materialize
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदनगर में शुक्रवार को एक गेस्ट हाउस में गाजे बाजे के साथ बारात पहुंची। वर-वधू ने एक दूसरे को जयमाला पहनाई। फेरे की रस्म शुरू होने वाली थी कि इससे पहले वर-वधू पक्ष के बीच दहेज में सोने की चेन न मिलने को लेकर बहस होने लगी। वर पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। देर रात तक चली पंचायत के बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई। पिता ने वर पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गोविंदनगर निवासी पुताई कारीगर की बेटी का रिश्ता शिवराजपुर के आंबेडकरनगर निवासी युवक से तय हुआ था। युवक दिल्ली के एक स्वीट हाउस में नौकरी करता है। शुक्रवार को गेस्ट हाउस में शादी समारोह था। दुल्हन के पिता का आरोप है कि दूल्हे की बहन ने शादी में हुए पूरे खर्च की रकम और दूल्हे को सोने की चेन देने की मांग की। वधू पक्ष ने तुरंत रुपये देने में असमर्थता जताई। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। सुबह चार बजे बरात बिना दुल्हन लौट गई। गोविंदनगर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों में अभी बातचीत चल रही है। अगर बात नहीं बनती तो तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed