{"_id":"6a05861af261b3783303e5d3","slug":"kanpur-wedding-melodies-resound-at-government-iti-labor-department-organizes-mass-marriage-for-93-daughters-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: राजकीय आईटीआई में गूंजी शहनाई, श्रम विभाग ने रचाया 93 बेटियों का सामूहिक विवाह, भोज का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: राजकीय आईटीआई में गूंजी शहनाई, श्रम विभाग ने रचाया 93 बेटियों का सामूहिक विवाह, भोज का हुआ आयोजन
Thu, 14 May 2026 01:52 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 14 May 2026 01:52 PM IST
सार
Kanpur News: राजकीय आईटीआई में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 93 श्रमिक पुत्रियों का विवाह कराया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में संपन्न इस कार्यक्रम के लाभार्थियों को 85 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
आईटीआई परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में श्रम विभाग की ओर से गुरुवार को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की टियों का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजित किया गया। इसमें 93 बेटियों के हाथ पीले हुए। कार्यक्रम राजकीय आईटीआई परिसर पांडुनगर में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
सहायक श्रमायुक्त राम लखन पटेल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन अनिल राजभर मुख्य अतिथि रहे। समारोह के लिए 10 ब्लाॅक बनाए गए थे। हर ब्लाॅक में जोड़ों के साथ 12 लोग रहेंगे। खाने की व्यवस्था टोकन आधारित रखी गई। कार्यक्रम में लोकगीतों की प्रस्तुतियां भी चलती रहीं।
विज्ञापन
जल्द से जल्द भेजी जाएगी 85 हजार रुपये की रकम
सबसे पहले वर-वधू का पंजीकरण कराया गया और विभाग के कर्मचारी उन्हें संबंधित ब्लाॅक में ले गए। इसके बाद विवाह की प्रक्रिया शुरू कराई गई। विवाह होने के बाद भोजन की व्यवस्था की गई थी। इसमें सब्जी, छोला, पनीर, पूड़ी कचौड़ी, जीरा राइस और मिठाई शामिल थी। बता दें कि विवाह कराने वाले जोड़ों के खाते में जल्द से जल्द 85 हजार रुपये की रकम भेजी जाएगी।