फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather: Warning of heavy rain in three days in many cities

Kanpur Weather: यूपी के कई शहरों में तीन दिनों में तेज बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Mon, 03 Jul 2023 10:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Jul 2023 10:22 AM IST
सार

Kanpur News: सीएसए मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार कानपुर के आसपास के क्षेत्रों में मानसून अभी सक्रिय है। यह सात जुलाई तक इसी तरह रह सकता है। ऐसे में कहीं तेज तो कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Kanpur Weather: Warning of heavy rain in three days in many cities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सीएसए मौसम विभाग के अनुसार कानपुर, लखनऊ और रायबरेली के ऊपर हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है। इस बीच रविवार को दिन में बादलों के बीच धूप की वजह से उमस बढ़ गई। जिससे लोग परेशान रहे। हवा में नमी 100 प्रतिशत पहुंच गई।

विज्ञापन


चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार कानपुर के आसपास के क्षेत्रों में मानसून अभी सक्रिय है। यह सात जुलाई तक इसी तरह रह सकता है। ऐसे में कहीं तेज तो कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि कानपुर क्षेत्र में बारिश का शहर के हिस्सों में अलग-अलग समय में होने का पूर्वानुमान है। इस बीच अधिकतम तापमान 36.4 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

शनिवार की देर रात से लेकर रविवार को तड़के तक करीब 12 मिमी बारिश भी रिकार्ड की गई। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच और न्यूनतम 25 से 28 के बीच बना रह सकता है।

प्रदेश व इसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। जो अगले कई दिनों तक सक्रिय रहेगा। इससे गरज-चमक के साथ कहीं भारी तो कहीं थोड़ी कम बारिश होने की संभावना है।- डॉ. एसएन पांडेय मौसम विभागाध्यक्ष

अगले सात दिनों में अधिकतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)

3 जुलाई-36
4 जुलाई-37
5 जुलाई-34
6 जुलाई-36
7 जुलाई-35
8 जुलाई-35
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed