Kanpur Weather Update: विफा चक्रवात पड़ा हल्का…27 तक हो सकती बूंदाबांदी, पांच दिन रहेगी बादलों की आवाजाही
Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। कानपुर मंडल में 25 जुलाई से मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद है।
विस्तार
कानपुर में चक्रवात विफा हल्का पड़ गया है, लेकिन इसके उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पहुंचने के बाद निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा जिससे बादल फिर आएंगे। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार शाम से बादलों की आवाजाही तेज हो जाएगी।
इसके बाद 27 जुलाई तक बूंदाबांदी और हल्की बारिश होती रहेगी। डॉ. पांडेय ने बताया कि चक्रवात आने पर हवाओं का रुख बदलता और रफ्तार धीमी पड़ जाती है। चक्रवाती घेरे के धीमा पड़ने पर फिर हवाएं रफ्तार पकड़ लेती हैं। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
हल्की बारिश का अनुमान
कानपुर मंडल में 25 जुलाई से मानसून के फिर सक्रिय होने की उम्मीद है। सीएसए के मौसम विभाग ने पांच दिन बादलों की आवाजाही और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान जारी किया है।
तापमान
अधिकतम- 34.5 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 26 डिग्री सेल्सियस।