फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, possibility of drizzle with thunderstorm, the effect of western disturbance will be see

Kanpur Weather Update: आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, जानें पूरा अपडेट

Thu, 25 May 2023 08:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 25 May 2023 08:49 AM IST
सार

Weather News: कानपुर में आने वाले दिनों में मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है, जिसका असर यहां पर भी दिखाई पड़ेगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, possibility of drizzle with thunderstorm, the effect of western disturbance will be see
कानपुर में बूंदाबांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दिन की तरह रात में भी उमस भरी गर्मी पड़ रही है। दो साल बाद बुधवार को न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। इससे पहले 2020 में न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री दर्ज किया गया है। इस सीजन में पिछले पांच दिनों से न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में बादल होने की वजह से रात का पारा और भी ऊपर जा सकता है। गुरुवार को बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस बीच एयरफोर्स में स्थापित मॉनिटर में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। सीएसए के मौसम विभाग के मॉनिटर में यह 37.8 डिग्री रहा।
विज्ञापन

दिन में आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और धूप की वजह से उमस बनी रही। शाम को बादल जरूर छाए लेकिन हवा में जलन बरकरार रही। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है। ऐसे में रात के समय बादल बने रह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात आई आंधी और बूंदाबांदी
डॉ. पांडेय के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ गई है। ऐसे में रात के समय बादल बने रह सकते हैं। इससे न्यूनतम पारा बढ़ सकता है। बादल होने से उमस भी बनी रहेगी। बताया कि गुरुवार को शाम के समय तेज हवा के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं कानपुर में बुधवार देर रात आंधी चली और तड़के सुबह बूंदाबांदी भी हुई।

येलो अलर्ट जारी, तापमान में भी गिरावट
मौसम विभाग ने कानपुर समेत आसपास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बिजली की चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही, बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। वहीं सुबह से ही चल रही ठंडी हवाओं ने तापमान गिरा दिया।

पिछले वर्षोँ में इस तरह रहा न्यूनतम पारा

  • 2013 में-22.8
  • 2014 में-21.2
  • 2015 में-24.0
  • 2016 में- 27.0
  • 2017 में- 26.4
  • 2018 में- 27.0
  • 2019 में-26.4
  • 2020 में-28.2
  • 2021 में- 24.0
  • 2022 में-25.8
  • 2023 में-27.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed